UP Cabinet News: आज शाम 6:30 राज्यपाल से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. यूपी कैबिनेट में छह और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. कल शाम होगा यूपी कैबिनेट का विस्तार. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है और जिसमें यह बात सामने आ रही है कि कैबिनेट में छह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है. जिसमें जो संभावित नाम सामने आ रहे हैं उसमें भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे मंत्री बनाए जा सकते हैं. इसके अलावा कृष्णा पासवान, पूजा पाल को भी मंत्री बनाया जा सकता है. अशोक कटारिया, रोमी साहनी भी मंत्री बन सकते हैं और यूपी में दो से तीन मंत्रियों को बदला भी जा सकता है.
ये भी पढ़ें- हंता वायरस से दहशत में दुनिया, कैसे शुरू हुआ और अब तक किन देशों में पहुंचा? जानें इसके लक्षण और खतरा