जेलेंस्की चाहते हैं शांति तो पुतिन क्यों नहीं? ट्रंप के लिए यूक्रेन राष्ट्रपति का खास संदेश

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध के बीच एक बार फिर शांति वार्ता की उम्मीदें जगी हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही तुर्की की राजधानी अंकारा का दौरा करेंगे, जहां उनकी मुलाकात तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से होगी.

Ukraine Talks in istanbul says putin doesnt want peace
Image Source: Social Media

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध के बीच एक बार फिर शांति वार्ता की उम्मीदें जगी हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही तुर्की की राजधानी अंकारा का दौरा करेंगे, जहां उनकी मुलाकात तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से होगी. इसके बाद वह इस्तांबुल में संभावित रूप से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधी बातचीत के लिए तैयार हैं.

डिप्लोमैटिक हलचल तेज, लेकिन रूस की चुप्पी बरकरार

हालांकि, अभी तक क्रेमलिन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पुतिन इस बैठक में भाग लेंगे या नहीं. जेलेंस्की ने कीव में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वह इस संभावित बैठक को सफल बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे. उनका मानना है कि मौजूदा हालात में डिप्लोमैटिक प्रयास ही युद्ध समाप्त करने का रास्ता हो सकते हैं.

जेलेंस्की का ट्रंप को सीधा संदेश

एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने इस बातचीत की पृष्ठभूमि में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ट्रंप को यह समझने की ज़रूरत है कि पुतिन लगातार झूठ बोलते हैं. यह हम नहीं हैं जो इस प्रक्रिया को धीमा कर रहे हैं. दुनिया को यह दिखाना ज़रूरी है कि यूक्रेन शांति के लिए तैयार है. जेलेंस्की की इस टिप्पणी को अमेरिका के उस वर्ग को जवाब माना जा रहा है जो रूस के रुख को सही ठहराने की कोशिश करता रहा है.

2019 के बाद पहली सीधी भेंट संभव

अगर यह बैठक होती है, तो यह दिसंबर 2019 के बाद पहली बार होगा जब जेलेंस्की और पुतिन आमने-सामने बैठेंगे. इससे पहले दोनों देशों के बीच मार्च 2022 में इस्तांबुल में वार्ता हुई थी, लेकिन वह भी ठोस नतीजों तक नहीं पहुंच सकी थी. इस बार तुर्की की भूमिका एक भरोसेमंद मध्यस्थ के रूप में सामने आ रही है, जो दोनों पक्षों को वार्ता की मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच आए ट्रंप तो गुस्से से लाल हुआ चीन, सीजफायर के फैसले के बाद ड्रैगन करेगा ऐलान-ए जंग?