रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला...क्रेमलिन ने 340 यूक्रेनी ड्रोन गिराने का किया दावा

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध अब नए आयाम पर पहुंचता दिख रहा है. पिछले 24 घंटों के भीतर जहां रूस ने दावा किया है कि उसने 340 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, वहीं यूक्रेन ने रूस की एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है.

Ukraine claim 340 drones shot down amid war tension
Image Source: Social Media

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध अब नए आयाम पर पहुंचता दिख रहा है. पिछले 24 घंटों के भीतर जहां रूस ने दावा किया है कि उसने 340 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, वहीं यूक्रेन ने रूस की एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है. दोनों पक्षों की तरफ से मिल रही सूचनाएं बताती हैं कि जंग अब सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं रही, बल्कि ड्रोन और रॉकेटों के ज़रिए अंदर तक घुसपैठ करने की रणनीति अपनाई जा रही है.


रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी करते हुए बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने अमेरिकी निर्मित HIMARS रॉकेटों की तीन यूनिट्स को रास्ते में ही नष्ट कर दिया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि यूक्रेनी सेना के कमांड पोस्ट, विदेशी सैन्य ठिकानों और ड्रोन वेयरहाउस को निशाना बनाकर हमला किया गया.इसके अलावा रूस ने बताया कि उसने निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र की नोवोनिकोलायेवका बस्ती पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, जिससे इलाके में रूस की रणनीतिक पकड़ और मज़बूत हुई है.

यूक्रेन का पलटवार: रिफाइनरी पर हमला, कब्जा छुड़वाया गांव

दूसरी तरफ, यूक्रेनी सेना ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए रूस की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है. साथ ही, यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने दावा किया कि उन्होंने निप्रॉपेट्रोस के एक गांव को रूसी कब्जे से मुक्त करवा लिया है. सेना के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कुपियांस्क क्षेत्र और उसके आस-पास की स्थिति अब यूक्रेन के नियंत्रण में है. यूक्रेनी सैनिकों ने एक पाइपलाइन के रणनीतिक निकास बिंदु पर भी कब्जा जमा लिया है, जिसका इस्तेमाल रूसी सेना कर्मियों की आवाजाही के लिए कर रही थी. यह पाइपलाइन कुपियांस्क तक रसद पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही थी.

दोनों ओर से 'क्लेम वर्सेस क्लेम'

गौर करने वाली बात यह है कि रूस और यूक्रेन दोनों ही लगातार एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश में सैन्य सफलता के दावे कर रहे हैं. हालांकि स्वतंत्र स्रोतों से इन दावों की पुष्टि कठिन है, लेकिन एक बात साफ है— इस संघर्ष का स्वरूप अब पारंपरिक युद्ध से निकलकर टेक्नोलॉजिकल और साइबर युद्ध की ओर भी बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला...क्रेमलिन ने 340 यूक्रेनी ड्रोन गिराने का किया दावा