यूनियन बैंक में अप्रेंटिस के 1865 पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई? जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Union Bank Recruitment 2026: यदि आपका सपना बैंकिंग सेक्टर में कदम रखने का है, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आपके लिए एक शानदार अवसर खोल दिया है. बैंक ने अप्रेंटिस के कुल 1865 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

UBI Recruitment Union Bank Apprentice Vacancy 2026 check details
Image Source: Freepik

Union Bank Recruitment 2026: यदि आपका सपना बैंकिंग सेक्टर में कदम रखने का है, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आपके लिए एक शानदार अवसर खोल दिया है. बैंक ने अप्रेंटिस के कुल 1865 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को न सिर्फ बैंकिंग का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, बल्कि यह उनकी करियर यात्रा के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा.

देशभर में उपलब्ध पद और राज्यवार बंटवारा

इस भर्ती के तहत पूरे देश में कुल 1865 पद भरे जाएंगे. बड़े राज्यों में अधिक अवसर मिल रहे हैं, जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और मध्य प्रदेश. वहीं छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पदों की संख्या अपेक्षाकृत कम है.

उत्तर प्रदेश में 335 पद रखे गए हैं, महाराष्ट्र में 196, तेलंगाना में 164, कर्नाटक में 131, मध्य प्रदेश में 116 और तमिलनाडु में 95 पदों की पेशकश की गई है. इसके अलावा बिहार, दिल्ली, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी अच्छी संख्या में अवसर उपलब्ध हैं.

योग्यताएं और भाषा ज्ञान

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना आवश्यक है. ध्यान रहे कि आपकी डिग्री 1 अप्रैल 2022 के बाद की होनी चाहिए. इसके अलावा जिस राज्य से आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है, ताकि क्षेत्रीय आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके.

आयु सीमा और छूट

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा.

आवेदन शुल्क

अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए तय किया गया है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 944 रुपये, जबकि सामान्य और ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए 708 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 236 रुपये निर्धारित किया गया है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार की योग्यता और ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उम्मीदवार उस क्षेत्र की भाषा समझते हैं. अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवार का चयन तय होगा.

अप्रेंटिसशिप के दौरान स्टाइपेंड

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अप्रेंटिसशिप के दौरान हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में स्टाइपेंड 15,000 रुपये, शहरी क्षेत्रों में 18,000 रुपये और मेट्रो शहरों में 20,000 रुपये तक निर्धारित है. यह अनुभव और कमाई दोनों के लिहाज से उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in⁠ पर जाएं.
  • वहां Careers या Recruitment सेक्शन में जाकर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद उम्मीदवार NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • सभी डीटेल्स भरने के बाद अंत में फॉर्म सबमिट करके.
  • उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें.

ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का गोल्डन चांस! 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती, भरे जाएंगे 1600 से ज्यादा पद