Railway Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार भारतीय रेलवे में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1644 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होने के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है.
उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 5 मई, 2026 के आधार पर की जाएगी. आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है:
आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है. उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान और सीधी है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका; 1200 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन