भारतीय दोपहिया बाजार में TVS मोटर कंपनी लगातार नई दिशा में कदम बढ़ा रही है. खासतौर पर जब बात परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल की हो, तो Apache सीरीज हमेशा से युवाओं की पहली पसंद रही है. अब जब यह सीरीज अपने 20 साल पूरे कर चुकी है, कंपनी एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है — Apache का इलेक्ट्रिक अवतार.
कुछ समय पहले लीक हुई एक पेटेंट इमेज से यह चर्चा शुरू हुई थी कि TVS इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है. अब कंपनी ने खुद इस दिशा में संकेत दिए हैं. हालांकि, TVS ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह लॉन्च पूरी तरह ग्राहकों की मांग पर निर्भर करेगा.
एक मीडिया बातचीत में TVS प्रतिनिधि ने बताया,
"अगर उपभोक्ता इलेक्ट्रिक Apache की मांग करते हैं, तो हम उस दिशा में जरूर कदम बढ़ाएंगे." हालांकि, उन्होंने प्रोजेक्ट की किसी तकनीकी जानकारी या लॉन्च टाइमलाइन साझा करने से परहेज़ किया. गौरतलब है कि TVS भारत की पहली ऐसी कंपनी है, जिसने इलेक्ट्रिक रेसिंग की शुरुआत की थी. TVS Apache E-Racing को इसी उद्देश्य से पेश किया गया था, जो अब Apache ब्रांड के इलेक्ट्रिक भविष्य की नींव माना जा रहा है.
क्या आएगा कोई नया प्रीमियम मॉडल?
TVS फिलहाल Apache सीरीज में 160cc से लेकर 310cc तक की बाइक्स ऑफर करती है. इन बाइक्स को खासतौर पर युवा राइडर्स पसंद करते हैं. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या कंपनी 310cc से ऊपर की कोई नई बाइक लाने जा रही है, तो उन्होंने साफ किया कि ऐसा कोई प्लान फिलहाल नहीं है. इसके पीछे की बड़ी वजह है नया GST 2.0 टैक्स ढांचा, जिसमें 350cc से ऊपर की बाइक्स पर भारी टैक्स लगाया गया है. TVS का मानना है कि वर्तमान रेंज को ही और मजबूत बनाकर वे ज्यादा ग्राहकों को जोड़ सकते हैं.
Ntorq 150: स्कूटर सेगमेंट में TVS की नई छलांग
क्लास: ICE फ्लैगशिप स्कूटर
Ntorq 150 अब TVS के स्कूटर पोर्टफोलियो का सबसे पावरफुल मॉडल बन चुका है. इसका सीधा मुकाबला Hero Xoom 160, Yamaha Aerox 155 और Aprilia SR 160 जैसे प्रीमियम स्कूटर से होगा.
यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar, Jupiter की कीमतों में बंपर डिस्काउंट, KTM भी हुई किफायती, कंपनी ने घटाए दाम