समंदर में दिखेगी तुर्की की ताकत, तैयार किया ऐसा ड्रोन; थर-थर कांपेंगे दुश्मन

अंकारा से आई एक बड़ी तकनीकी खबर ने दुनिया के रक्षा विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. तुर्की ने घोषणा की है कि उसने समुद्र की सतह से बेहद कम ऊंचाई पर उड़ने वाला एक अत्याधुनिक ड्रोन तैयार कर लिया है, जिसका नाम रखा गया है TALAY.

Turkey develops first sea skimming combat drone know its power and specifications
Image Source: Social Media

अंकारा से आई एक बड़ी तकनीकी खबर ने दुनिया के रक्षा विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. तुर्की ने घोषणा की है कि उसने समुद्र की सतह से बेहद कम ऊंचाई पर उड़ने वाला एक अत्याधुनिक ड्रोन तैयार कर लिया है, जिसका नाम रखा गया है TALAY. यह कोई साधारण ड्रोन नहीं, बल्कि एक ऐसा ‘सी-स्किमिंग’ हथियार है जो समुद्र की लहरों के ठीक ऊपर रफ्तार पकड़ते हुए दुश्मन की नजर से ओझल रह सकता है.

TALAY को अंकारा स्थित रक्षा तकनीक कंपनी सॉलिड एयरो ने डिजाइन किया है. इसका सबसे बड़ा हथियार है इसकी उड़ान की ऊंचाई—समुद्र की सतह से महज 30 सेंटीमीटर ऊपर. इतनी कम ऊंचाई के कारण यह दुश्मन के रडार को चकमा देकर विवादित इलाकों में घुस सकता है और गुप्त मिशन अंजाम दे सकता है. बंदरगाहों पर तेज हमला, टोही ऑपरेशन और त्वरित प्रतिक्रिया वाली नौसैनिक कार्रवाई में यह ड्रोन गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

मुड़ने वाले पंख, दुश्मन के लिए मुश्किल

इस ड्रोन के पंख खास तरह से डिजाइन किए गए हैं जो जरूरत पड़ने पर तुरंत दिशा बदल सकते हैं. इससे दुश्मन के लिए इसे ट्रैक करना और मार गिराना बेहद कठिन हो जाता है. सॉलिड एयरो के संस्थापक सेल्कुक फिरात के मुताबिक, TALAY समुद्र में उड़ने वाली मिसाइलों की तरह कम ऊंचाई पर ‘कामिकेज’ हमले करने में सक्षम है.

खासियत जो इसे घातक बनाती है

TALAY का पंख फैलाव 2.60 मीटर और धड़ की लंबाई 2 मीटर है. इसे खास तौर पर कम ऊंचाई वाली समुद्री उड़ानों की जरूरतों के लिए तैयार किया गया है. यह 3 से 5 मीटर की क्रूजिंग ऊंचाई पर आसानी से उड़ सकता है, जबकि अधिकतम ऊंचाई 150 मीटर है. इतनी ऊंचाई तक पहुंचकर यह मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम को भी पार कर सकता है.

ताकत और हथियार


TALAY करीब 30 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकता है. इसमें उन्नत सेंसर लगाए गए हैं और यह छोटी पारंपरिक एंटी-शिप मिसाइलें भी ले जा सकता है. हल्के और स्टील्थ डिजाइन की वजह से दुश्मन के रडार पर इसकी मौजूदगी लगभग नामुमकिन हो जाती है.

यह भी पढ़ें: 'इजरायल की सेना हमास को पूरी तरह...' गाजा में कैसे खत्म होगी जंग? नेतन्याहू ने बताए तरीके