अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार किसी राजनीतिक बयान या चुनावी रणनीति को लेकर नहीं, बल्कि एक वीडियो की वजह से. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रंप व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झपकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस वक्त का है जब ओवल ऑफिस में वजन घटाने वाली दवाओं की कीमतों में कटौती को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी. कैमरे ऑन थे, पत्रकार मौजूद थे, लेकिन ट्रंप की आंखें कुछ पल के लिए नींद के हवाले हो गईं. वीडियो में कभी उनकी आंखें खुलती नजर आती हैं, तो अगले ही पल फिर झपक जाती हैं. यह दृश्य जैसे ही इंटरनेट पर पहुंचा, देखते ही देखते वायरल हो गया.
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ा. ट्विटर (अब X) और इंस्टाग्राम पर ‘#SleepyDon’ और ‘#DozyDon’ जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे. कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन ने तो ट्रंप की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “Dozy Don is back.” यूजर्स ने मजेदार मीम्स बनाकर ट्रंप की पुरानी टिप्पणियों पर पलटवार किया, खासकर जब उन्होंने कभी राष्ट्रपति जो बाइडेन को ‘स्लीपी जो’ कहकर चिढ़ाया था.
Poetic… Trump is slumped over asleep while Dr Oz touts obesity drugs to help sleep and dementia. pic.twitter.com/BWOywzFI4B
— Eric Feigl-Ding (@DrEricDing) November 7, 2025
व्हाइट हाउस की सफाई
वायरल वीडियो को लेकर व्हाइट हाउस ने तुरंत डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है. बयान जारी कर कहा गया कि वीडियो को “ग़लत नैरेटिव” के तहत पेश किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप किसी पल आंखें झपका रहे थे, लेकिन सो नहीं रहे थे. वहीं, ट्रंप के समर्थकों ने भी इसे “एडिटेड क्लिप” बताकर बचाव की कोशिश की.
सेहत को लेकर उठे सवाल
हालांकि, विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर यह मामला अब ट्रंप की सेहत से जोड़ दिया गया है. यूजर्स पूछने लगे हैं कि क्या पूर्व राष्ट्रपति हाल के दिनों में थकान या किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं? ट्रंप की उम्र अब 79 के करीब है, और इस तरह के वीडियो ने उनकी फिटनेस को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
‘स्लीपी जो’ से ‘स्लीपी डॉन’ तक का सफर
विडंबना यह है कि ट्रंप ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन को बार-बार “स्लीपी जो” कहकर ट्रोल किया था. अब वही शब्द उनके खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक में लिखा “अब ट्रंप को भी थोड़ा आराम चाहिए.”
इंटरनेट पर मजाक, राजनीति में चर्चा
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह वीडियो भले ही मजाक का विषय बन गया हो, लेकिन अमेरिकी राजनीति में छवि की राजनीति बहुत मायने रखती है. ऐसे समय में जब ट्रंप 2028 के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं, इस तरह की घटनाएं उनकी पब्लिक पर्सेप्शन पर असर डाल सकती हैं.
यह भी पढ़ें: 156 करोड़ रुपये में बिकी 82 साल पहले बनी ये घड़ी, आखिर इसमें क्या है ऐसा खास? जानें दिलचस्प कहानी