Ramayana Trailer: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' लंबे समय से चर्चा में है. फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन रिलीज से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने इसे टालने का फैसला लिया.
आज रिलीज होना था ट्रेलर
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि आज का दिन उनकी टीम के लिए बहुत खास है. उन्होंने कहा कि सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर 'रामायण' को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का उनका सपना पूरा हो रहा है.
क्यों टाला गया ट्रेलर?
नमित मल्होत्रा ने बताया कि अब फिल्म का ट्रेलर बाद में ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा. उनका कहना है कि यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा और गर्व का पल होगा, क्योंकि 'रामायण' को एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया में पेश किया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म के जरिए दुनिया भर के लोग भारत की संस्कृति और हमारी पौराणिक कहानियों को करीब से जान पाएंगे.

फैंस का किया धन्यवाद
अपने पोस्ट में नमित मल्होत्रा ने सभी फैंस और 'रामायण' पर भरोसा रखने वाले लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह बड़ा सपना पूरा हो रहा है. साथ ही उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनसे बेहतर भविष्य के लिए मिलकर आगे बढ़ने की अपील भी की.
अब फैंस को 'रामायण' के ट्रेलर के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. हालांकि, मेकर्स का कहना है कि जब ट्रेलर रिलीज होगा, तो इसे दुनियाभर में बड़े स्तर पर लॉन्च किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Friday OTT Releases: 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, इस वीकेंड देखें 8 नई फिल्में और सीरीज