Friday OTT Release: अगर आप इस वीकेंड घर पर आराम से कुछ नया देखना चाहते हैं, तो OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर और फैंटेसी पसंद करने वालों के लिए इस बार अच्छे ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज हुई नई फिल्मों और सीरीज के बारे में.
मुसाफिर कैफे (Netflix)
'मुसाफिर कैफे' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी चंदर (विक्रांत मैसी), सुधा (वेदिका पिंटो) और प्रीति (महिमा मकवाना) के इर्द-गिर्द घूमती है. तीनों की जिंदगी अलग-अलग होती है, लेकिन किस्मत उन्हें एक-दूसरे से जोड़ देती है. यह फिल्म 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
आदर्श बाल विद्यालय (Prime Video)
यह 7 एपिसोड की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. इसमें के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया मुख्य भूमिका में हैं. कहानी दिल्ली के बाहरी इलाके में मौजूद एक सरकारी स्कूल 'आदर्श बाल विद्यालय' की है, जहां हर दिन नई परेशानी और मजेदार घटनाएं देखने को मिलती हैं. यह सीरीज 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
पल्लीचट्टम्बी (Sony LIV)
यह मलयालम पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है. कहानी 1950 के दशक की है और कृष्णा पिल्लई (टोविनो थॉमस) के जीवन को दिखाती है. एक अनाथ लड़का चर्च का रक्षक बनता है और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. यह फिल्म 24 जुलाई से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है.
कॉन सिटी (Netflix)
'कॉन सिटी' एक तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसमें अर्जुन दास, अन्ना बेन और वदिवुक्करासी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन हरीश दुरईराज ने किया है. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
नागबंधम (Prime Video)
तेलुगु माइथोलॉजिकल फैंटेसी फिल्म 'नागबंधम' थिएटर रिलीज के 21 दिन बाद OTT पर आ गई है. फिल्म में विराट कर्ना, नाभा नतेश, ऐश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, मुरली शर्मा और जगपति बाबू नजर आते हैं. कहानी एक प्राचीन खजाने को बुरी ताकतों से बचाने की है. यह फिल्म 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
ईगो रमन (Prime Video)
यह तमिल ड्रामा फिल्म है. कहानी एक सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवक और एक सख्त स्कूल प्रिंसिपल के बीच टकराव को दिखाती है. एक यामाहा बाइक की वजह से दोनों के बीच विवाद और बढ़ जाता है, जिससे कहानी में कई भावुक और दिलचस्प मोड़ आते हैं. यह फिल्म 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.
द ट्रूथर्स (Netflix)
यह स्पेनिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. कहानी रूथ नाम की लड़की की है, जो अपनी मां की रहस्यमयी मौत के बाद घर लौटती है. धीरे-धीरे उसे शक होने लगता है कि इस मामले में उसके पिता का हाथ हो सकता है. यह फिल्म 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
72 आवर्स (Netflix)
'72 आवर्स' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी जो नाम के 40 साल के एक एडवरटाइजिंग एग्जीक्यूटिव की है. गलती से वह युवाओं की बैचलर पार्टी वाले ग्रुप में शामिल हो जाता है और मियामी ट्रिप पर निकल पड़ता है. इसके बाद उसकी जिंदगी में कई मजेदार घटनाएं होती हैं. यह फिल्म भी 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
ये भी पढ़ें- Jan Nayakan Review: क्या 'जन नायकन' थलापति विजय की विदाई के लायक है? LAST FILM... BUT NOT LASTING IMPACT?