वो 5 सस्ते 5G स्मार्टफोन, जो बारिश में भींगने पर नहीं होंगे खराब, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप 20,000 रुपये से कम बजट में वाटरप्रूफ और दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो भारतीय मार्केट में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.

Top 5 Waterproof Smartphones Under ₹20,000 iQOO Z10R Oppo K13 Moto G86 Power Realme P3 Redmi Note 14 5G
Image Source: Social Media

अगर आप 20,000 रुपये से कम बजट में वाटरप्रूफ और दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो भारतीय मार्केट में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. इनमें से कुछ हाल ही में लॉन्च हुए हैं और यह फीचर्स, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के मामले में बहुत प्रभावशाली हैं. आइए जानते हैं टॉप 5 स्मार्टफोन के बारे में.

OPPO K13: लंबी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

OPPO K13 हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. फोन का 6.67 इंच का FHD AMOLED डिस्प्ले शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर के साथ यह 8GB रैम में आता है. इसकी कीमत 17,999 रुपये रखी गई है, जो इसे मिड-रेंज में एक मजबूत विकल्प बनाती है.

iQOO Z10R: दमदार परफॉर्मेंस और AMOLED डिस्प्ले

iQOO Z10R में 5700mAh की बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 6.77 इंच का FHD AMOLED डिस्प्ले मिलता है. यह MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है और 8GB रैम के साथ आता है. इसकी कीमत 19,499 रुपये है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाती है.

Moto G86 Power: बड़ा डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी

Moto G86 Power 16,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इसमें 6720mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. 6.7 इंच का FHD p-OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर इसे परफॉर्मेंस के मामले में मजबूत बनाते हैं.

realme P3: बजट फ्रेंडली और फास्ट चार्जिंग

realme P3 का 6000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 6.67 इंच FHD AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 8GB तक रैम इसे मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं. कीमत 16,499 रुपये रखी गई है.

Xiaomi Redmi Note 14 5G: किफायती विकल्प

Xiaomi Redmi Note 14 5G 16,999 रुपये में आता है. इसमें 5110mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 6.67 इंच FHD AMOLED डिस्प्ले है. MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ यह रोजमर्रा के काम और हल्के गेमिंग के लिए अच्छा विकल्प है.

ये सभी स्मार्टफोन न सिर्फ वाटरप्रूफ हैं, बल्कि लंबी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ आते हैं. अगर आपका बजट 20,000 रुपये के आसपास है, तो ये विकल्प आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Honor का धमाकेदार स्मार्टफोन 18 अगस्त को होगा लॉन्च, 108MP कैमरे के साथ बजट में मचाएगा धूम