Aaj Ka Rashifal: नौकरी, धन, प्रेम और सेहत में क्या रहेगा आपका हाल? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal: 29 जून 2026 को चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल का आपकी नौकरी, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर क्या पड़ेगा प्रभाव.

Today Horoscope Find out the future for all 12 zodiac signs
AI Generated

Aaj Ka Rashifal:आज के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है. 29 जून को चंद्रमा धनु राशि में स्थित हैं और मूल नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी केतु हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा मूल नक्षत्र में रहते हैं तो केतु का प्रभाव अधिक सक्रिय माना जाता है. इसी कारण कई विद्वान इस समय मूल दोष की शांति कराने की सलाह देते हैं. केतु को रहस्यमयी, आध्यात्मिक और वैराग्य का कारक ग्रह माना गया है. यह व्यक्ति के भीतर ज्ञान और आत्मचिंतन की भावना जगाता है, लेकिन कई बार भ्रम, अचानक बदलाव और मानसिक अस्थिरता भी पैदा कर सकता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज भाग्य और सुख से जुड़े भावों में शुभ योग बन रहे हैं. घर, वाहन, भूमि या संपत्ति से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी और लंबे समय से रुके कार्य आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि पंचम भाव में स्थित केतु प्रेम संबंधों में दूरी या भावनात्मक उलझन पैदा कर सकता है. संतान को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है. खानपान पर विशेष ध्यान दें. जरूरतमंद परिवार को अपनी क्षमता के अनुसार घरेलू उपयोग का कोई सामान दान करना शुभ रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)

आज वृषभ राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच सफलता का मार्ग खोल सकती है. अचानक मिला कोई सुझाव या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपकी उलझनों का समाधान बन सकती है. नई मुलाकातें भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगी. चतुर्थ भाव में स्थित केतु संपत्ति या जमीन से जुड़े मामलों में असमंजस की स्थिति बना सकता है. दिव्यांग लोगों की सहायता अथवा दान-पुण्य करने से मानसिक संतोष और सुख में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि (Gemini)

आज मिथुन राशि वालों के लिए परिवार और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत हैं. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे. नए लोगों से परिचय भविष्य में लाभदायक रहेगा. केतु तीसरे भाव में स्थित होकर आपके साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. भाई-बहनों से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं. घर में विष्णु सहस्रनाम का पाठ कराना लाभकारी रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज नौकरी और करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है. यदि कर्ज से जुड़े तनाव चल रहे हैं तो उनमें भी सुधार दिखाई देगा. दूसरे भाव में केतु की स्थिति परिवार और धन को लेकर कुछ असमंजस पैदा कर सकती है. पारिवारिक संवाद बनाए रखें और भगवान गणेश की पूजा करना शुभ रहेगा.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा, प्रेम और विदेश से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है. निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. जो लोग विदेश में पढ़ाई या नई भाषा सीखने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा. यदि मानसिक तनाव महसूस हो रहा है तो किसी संत का सान्निध्य या धार्मिक यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.

कन्या राशि (Virgo)

आज कन्या राशि वालों को संपत्ति और आय से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. रुकी हुई प्रॉपर्टी किराए पर चढ़ने या उससे लाभ मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. बारहवें भाव में स्थित केतु नकारात्मक सोच को बढ़ा सकता है, इसलिए निराशा से दूर रहें. धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी. हरे रंग का पन्ना धारण करना शुभ माना गया है.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. कार्यभार अधिक रहेगा और मानसिक थकान महसूस हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार में संयम रखें. ग्यारहवें भाव का केतु आय बढ़ाने में सहायक रहेगा. अतिरिक्त स्रोतों से कमाई होने की संभावना है. पाचन तंत्र का ध्यान रखें और जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराने से शुभ फल प्राप्त होंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं. नए संपर्क बनेंगे और यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है. घर में शुभ कार्यों की संभावना रहेगी तथा लंबे समय से चली आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं. महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें, क्योंकि भूलने की संभावना बनी रहेगी. कार्यस्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करना शुभ रहेगा. पिता और बड़े-बुजुर्गों से विवाद करने से बचें.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है. ससुराल पक्ष के मामलों में व्यस्तता बनी रह सकती है. यदि लंबे समय से किसी गुप्त स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं तो समाधान मिलने की संभावना है. शेयर बाजार में पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है. जनसेवा और धार्मिक यात्रा आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज अपने वैवाहिक जीवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें. विदेश व्यापार से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. अचानक आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका समाधान खोजें. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. यदि आप व्यवसाय करते हैं तो अपने कर्मचारियों और सहयोगियों की समस्याओं को गंभीरता से लें. उनकी मदद करना भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा. दांपत्य जीवन में संवाद बनाए रखें और किसी भी गलतफहमी को समय रहते दूर करें. भगवान लक्ष्मी-नारायण की आराधना करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज साहस के साथ आगे बढ़ने का दिन है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारियों से पीछे हटने के बजाय उनका सामना करें. संतान और प्रेम जीवन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी. पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और बाहर के भोजन से बचें. राहु-केतु का प्रभाव स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ा सकता है. नियमित रूप से श्रीरामचरितमानस का पाठ करने से मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता मिलने की संभावना है.
 

ये भी पढ़ें- रक्षा से लेकर UPI तक... सेशेल्स दौरे पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, 19 समझौतों से मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते