Thursday Remedies: गुरुवार का दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है और गुरु ग्रह ज्ञान, सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा है. यही वजह है कि इस दिन किए जाने वाले कई धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों को विशेष महत्व दिया जाता है. इन्हीं में से एक आसान उपाय रसोई में मौजूद हल्दी से जुड़ा है, जिसे सकारात्मकता और घर-परिवार में सुख-शांति के लिए किया जाता है.
गुरुवार को कैसे करें हल्दी का उपाय?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय के लिए गुरुवार के दिन एक चुटकी पिसी हुई हल्दी लें. कुछ क्षण शांत होकर आंखें बंद करें और मन में अपनी इच्छा या लक्ष्य को याद करें. यह इच्छा नौकरी में तरक्की, कारोबार में सफलता, आर्थिक स्थिति बेहतर होने, परिवार में शांति या मानसिक सुकून से जुड़ी हो सकती है. इसके बाद सकारात्मक भाव रखते हुए हल्दी को किचन के सिंक में डाल दें और पानी के साथ बहा दें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव के रास्ते खुलते हैं.
हल्दी को क्यों माना जाता है शुभ?
भारतीय परंपरा में हल्दी को लंबे समय से पवित्र और शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ से लेकर मांगलिक कार्यों तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है. वैदिक ज्योतिष में हल्दी के पीले रंग का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है. इसी कारण गुरुवार के दिन हल्दी से जुड़े उपायों को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि इससे गुरु ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग मजबूत होता है.
उपाय के साथ जरूरी है सकारात्मक सोच
ज्योतिष में किसी भी उपाय को केवल एक प्रक्रिया के तौर पर करने के बजाय श्रद्धा और सकारात्मक भावना के साथ करने पर जोर दिया जाता है. हालांकि, किसी उपाय को चमत्कार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए. जीवन में सफलता के लिए मेहनत, सही फैसले, अच्छे कर्म और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास भी उतने ही जरूरी हैं. ऐसे में हल्दी का यह उपाय आस्था और सकारात्मक सोच के साथ किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- आज प्यार के मामले में चमकेगा सितारा! शुक्र-बुध बनाएंगे रिश्तों को और मजबूत, जानें 12 राशियों का हाल