तीन युवा ओपनर ने IPL 2026 में मचाया धमाल, टीम इंडिया में एंट्री के लिए ठोका जोरदार दावा

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का सीजन अब तक युवा खिलाड़ियों के नाम रहा है. इस बार कई नए भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी बैटिंग से सबका ध्यान खींच रहे हैं. खास बात यह है कि कुछ युवा ओपनिंग बल्लेबाज पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में बहुत तेज खेल रहे हैं.

Three young openers created a stir in IPL 2026 staked strong claim for entry in Team India
Image Source: Social Media

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का सीजन अब तक युवा खिलाड़ियों के नाम रहा है. इस बार कई नए भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी बैटिंग से सबका ध्यान खींच रहे हैं. खास बात यह है कि कुछ युवा ओपनिंग बल्लेबाज पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में बहुत तेज खेल रहे हैं. 

ये खिलाड़ी शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हैं और गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि भविष्य में ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए भी ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन

सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने सबको चौंका दिया है. वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लगातार रन बना रहे हैं. इस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 357 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में भी शामिल हैं. 

खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक भी जड़ दिया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें जल्द ही आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका भी मिल सकता है, जहां भारत को 2 टी20 मैच खेलने हैं.

प्रियांश आर्य की शानदार फॉर्म

प्रियांश आर्य भी इस सीजन शानदार खेल दिखा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था और उस सीजन 17 मैचों में 475 रन बनाए थे. उस दौरान उन्होंने 39 गेंदों में शतक भी लगाया था.

हालांकि उन्हें उतनी चर्चा नहीं मिली, लेकिन उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है. आईपीएल 2026 में भी वह अच्छी फॉर्म में हैं. अब तक पंजाब किंग्स के लिए 6 मैचों में 254 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.

प्रभसिमरन सिंह का आक्रामक अंदाज

प्रभसिमरन सिंह भी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में हैं. वह 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन सबसे अलग दिख रहा है. उन्होंने इस सीजन 7 मैचों में 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 57.40 है, जो काफी शानदार है. इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 192.62 का है, जो दिखाता है कि वह कितनी तेजी से रन बना रहे हैं.

युवा खिलाड़ियों का बढ़ता दबदबा

इस बार आईपीएल में युवाओं का दबदबा साफ नजर आ रहा है. ये खिलाड़ी बिना डर के खेल रहे हैं और बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर शॉट्स लगा रहे हैं. ऐसे प्रदर्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में यही युवा खिलाड़ी भारतीय टीम की बल्लेबाजी को नई दिशा दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कुछ शॉट्स फायर होंगे... ट्रंप के करीबी का बयान जमकर वायरल, फायरिंग से ऐन पहले बोली थी ये बात