Karoline Leavitt Viral Video: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में हुए मशहूर व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब वहां फायरिंग की आवाज सुनाई दी. यह कार्यक्रम हिल्टन होटल में हो रहा था, जहां डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो कार्यक्रम शुरू होने से पहले का है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि आज रात ‘गोलीबारी’ होगी.
‘आज कुछ शॉट्स फायर होंगे’
लेविट ने ट्रंप के भाषण को मजेदार बताते हुए कहा था कि आज कुछ ‘शॉट्स फायर’ होंगे. शुरुआत में इसे मजाक या राजनीतिक तंज माना गया, लेकिन बाद में असली फायरिंग की घटना के बाद लोग इस बयान को लेकर सवाल उठाने लगे.
🚨 JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be “shots fired”
— MAGA Voice (@MAGAVoice) April 25, 2026
LET’S FREAKING GO 🔥 pic.twitter.com/GMkccJ7qvw
‘आज की रात खास होने वाली है’
जब उनसे कार्यक्रम के माहौल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज की रात देखने लायक होगी. ट्रंप का भाषण लोगों को पसंद आएगा और माहौल जोशीला रहेगा. उन्होंने ‘शॉट्स फायर’ शब्द का इस्तेमाल मजाकिया अंदाज में किया था.
हिल्टन होटल में मची भगदड़
फायरिंग के समय हॉल में करीब 2600 लोग मौजूद थे. अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपने लगे और होटल स्टाफ भी सुरक्षित जगह की ओर भागा. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और संदिग्ध को पकड़ लिया.
ट्रंप ने क्या कहा
घटना के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने तुरंत और बहादुरी से काम किया. साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आगे जारी रखने पर फैसला अधिकारियों के निर्देश के अनुसार लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- NSG-SPG से कितनी अलग है ट्रंप की सुरक्षा करने वाली सीक्रेट सर्विस, कैसी होती है इनकी ट्रेनिंग?