PNB में इन पदों पर निकली हजारों भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई; आवेदन की प्रक्रिया शुरू

PNB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर की तैयारी करने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है.

Thousands of recruitments for these posts in PNB apply like this Application process started
Image Source: Ai

PNB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर की तैयारी करने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिस पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली है. इन भर्तियों को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, PNB ने कुल 5138 पदों पर नियुक्ती की जाएगी. इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इस नौकरी के लिए किसी भी स्ट्रीम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. बस आवदकों ग्रेजुएशन पास हो. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है. ऐसे में जो भी अभ्यार्थी लंबे समय से बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए ये अवसर बड़ा है.

भर्ती के लिए तारीख की घोषणा 

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए 8 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 24 फरवरी तक ये प्रक्रिया जारी रहेगी. ऐसे में अगर कोई इस नौकरी को लेकर फॉर्म भरना चाहते हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय, उससे पहले ही आवेदन कर ले.

कौन कर सकता है आवेदन?

नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती का आवेदन करने वाले किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से ग्रेजुएशन होनी चाहिए. खास बात ये है कि इसके लिए कोई खास विषय की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही ग्रेजुएशन डिग्री का रिजल्ट 31 जिसंबर 2025 या उससे पहले घोषित हो चुकी है, तभी आप इस भर्ती के आवेदन करें. क्योंकि चयन प्रक्रिया के दौरान मार्कशीट और डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिखाने आवश्यक होंगे. जहां तक उम्र की बात है तो आवेदक को कम से कम 20 वर्ष औऱ अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. गौरतलब है कि इस भर्ती परिक्षा को चार चरणों में पूरा किया जाएगा. इसमें लिखित परिक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्थानीय भाषा का एग्जाम और अंत में मेडिकल जांच किया जाएगा. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • PNB की ऑफिशियल साइन पर जाएं- pnb.bank.in 
  • अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर जाकर क्लिक करें
  • इसके रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें
  • अब आवेदन फॉर्म भरें
  • फीस का भुगतान करें
  • अंत में फॉर्म सबमिट कर प्रिंट अपने पास रख लें.

ये भी पढ़ें- ICC ने बुलाई आपात बैठक, तो BCB अध्यक्ष भागे लाहौर; जानें क्यों खत्म नहीं हो रही पाकिस्तान की ड्रामेबाजी