ICC ने बुलाई आपात बैठक, तो BCB अध्यक्ष भागे लाहौर; जानें क्यों खत्म नहीं हो रही पाकिस्तान की ड्रामेबाजी

IND vs PAK: ICC T20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है. लेकिन पाकिस्तान की ड्रामेबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तानी टीम श्रीलंका तो पहुंच गई है लेककिन अभी भी भारत के साथ मैच खेलने को लेकर कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.

t20 world cup 2026 ICC called emergency meeting BCB president fled to Lahore Pakistan drama
Image Source: Social Media

IND vs PAK: ICC T20 विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है. लेकिन पाकिस्तान की ड्रामेबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तानी टीम श्रीलंका तो पहुंच गई है लेककिन अभी भी भारत के साथ मैच खेलने को लेकर कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.  हालांकि, इस विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल लाहौर पहुंचे हैं. 

बुलबुल का ये दौरा उस वक्त हो रहा जब पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने का बॉयकॉट करने का ऐलान किया है और इस मामले को लेकर ICC ने आपात बैठक बुलाई है. गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से मना तब किया, जब बांग्लादेश टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत आने से मना कर दिया और अपने आप को इस टूर्नामेंट से बाहर कर लिया. 

बुलबुल का लाहौर दौरा क्यों अहम?

माना जा रहा है कि BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल लाहौर में PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात कर सकते हैं. दोनों के बीच इस विवाद पर बात हो सकती है. साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर पाक की रणनीति पर चर्चा होगी. गौरतलब है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से काफी करीबी देखने को मिली है.

दोनों देशों के बड़े नेताओं और अधिकारियों ने भी भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है. यही कारण है कि बांग्लादेश ने जब खुद को टी20 विश्व कप से अलग किया तो पाकिस्तान ने इसका समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ होने वाले मैचों का बॉयकॉट करने का ऐलान किया. 

ICC ने बुलाई आपात बैठक 

पाकिस्तान की ड्रामेबाजी के बीच अब ICC ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इस बैठक में ICC के सीईओ संजोग गुप्ता, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के साथ कई अन्य अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. ICC के द्वारा इस बैठक के बुलाए जाने के पीछे भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को खत्म करवाने का है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच कैसे मैच हो, इसपर भी चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- अब आपकी छत से मिलेगी टैक्सी! 15 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, क्या है 'एयर टैक्सी' का रोडमैप?