Apple IPhone Sales: iPhone सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, एक स्टेटस सिंबल बन चुका है. हर साल जब Apple नई iPhone सीरीज़ लॉन्च करता है, तो लोगों की दीवानगी देखने लायक होती है. भारत में भी Apple के फैंस किसी त्योहार की तरह इसका स्वागत करते हैं, प्री-ऑर्डर खुलते ही वेबसाइट्स क्रैश होने लगती हैं और रिटेल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में ऐसा कौन-सा राज्य है जहां सबसे ज़्यादा iPhone बिकते हैं? दिल्ली या बेंगलुरु? नहीं जनाब, जवाब कुछ और ही है, और ये आपके लिए थोड़ा चौंकाने वाला भी हो सकता है.
क्रोमा की रिपोर्ट ने खोला राज
हाल ही में Croma द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच भारत में बिके कुल iPhones में से 25% से भी ज्यादा iPhone सिर्फ एक राज्य में बिके हैं, और वो राज्य है महाराष्ट्र.
टॉप 3 राज्य जहां iPhone की सबसे ज्यादा बिक्री हुई:
इस डेटा से साफ है कि मुंबई और पुणे जैसे शहरों वाले महाराष्ट्र में iPhone का क्रेज सबसे ऊपर है.
प्रो मॉडल नहीं, स्टैंडर्ड वर्जन बना पहली पसंद
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भारतीय ग्राहक महंगे iPhone Pro या Pro Max की बजाय स्टैंडर्ड iPhone मॉडल खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं. लगभग 86% खरीदारों ने स्टैंडर्ड iPhone मॉडल को चुना. इससे साफ है कि ग्राहक प्रीमियम ब्रांड को तो पसंद करते हैं, लेकिन प्रैक्टिकल बजट के साथ.
कौन-सा स्टोरेज वेरिएंट है सबसे पॉपुलर?
128GB और 256GB, यही हैं भारतीयों के फेवरेट वेरिएंट्स. हाई-एंड 512GB और 1TB वेरिएंट्स की मांग बेहद कम है. इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय ग्राहक कीमत और जरूरत दोनों को बैलेंस करना जानते हैं.
रंगों की पसंद में भी दिखता है देसी स्वाद
हालांकि हर साल Apple नए-नए रंगों में iPhone लॉन्च करता है, लेकिन भारतीय ग्राहक आज भी क्लासिक चॉइस के साथ खड़े हैं. ब्लू, ब्लैक और व्हाइट जैसे सिंपल और एलीगेंट रंग सबसे ज़्यादा बिके हैं. यानी स्टाइल में भी सादगी को प्राथमिकता दी जा रही है.
पुराने फोन को बदलकर ले रहे हैं नया iPhone
रिपोर्ट में एक और दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है, हर 5 में से 1 ग्राहक अपने पुराने iPhone को ट्रेड-इन कर नया iPhone खरीद रहा है. इससे यह साफ है कि लोग अब टेक अपग्रेड को लेकर ज्यादा स्मार्ट और सस्टेनेबल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- भारी खाना खाने के बाद सारा तेंदुलकर करती हैं ये सिंपल काम, जानिए इसके फायदे और नुकसान