भारी खाना खाने के बाद सारा तेंदुलकर करती हैं ये सिंपल काम, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Sara Tendulkar Fitness Routine: क्या आप भी हैवी मील के बाद थकावट, सुस्ती या गैस-ब्लोटिंग जैसी समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो आपको क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का ये हेल्थ टिप जरूर जानना चाहिए.

Sara Tendulkar does this simple thing after eating heavy food know its advantages
Image Source: Social Media/ Instagram

Sara Tendulkar Fitness Routine: क्या आप भी हैवी मील के बाद थकावट, सुस्ती या गैस-ब्लोटिंग जैसी समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो आपको क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का ये हेल्थ टिप जरूर जानना चाहिए.

सारा ना सिर्फ खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर वो हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े टिप्स भी शेयर करती रहती हैं. कभी पिलेट्स वर्कआउट, तो कभी माचा स्मूदी की रेसिपी, सारा का फिटनेस रूटीन यूथ को खूब इंस्पायर करता है. इस बार सारा ने एक नया हेल्थ हैबिट शेयर किया है, जो वो हैवी मील के बाद जरूर फॉलो करती हैं. आइए जानते हैं क्या है वो हैबिट और उसके क्या फायदे-नुकसान हैं.

भारी खाना खाने के बाद सारा तेंदुलकर क्या करती हैं?

हाल ही में सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक टेस्टी इंडियन थाली की फोटो शेयर की. इस थाली में रोटी, चावल, सब्ज़ियाँ और सलाद समेत कई स्वादिष्ट पकवान दिख रहे थे.

इस फोटो के साथ सारा ने लिखा, "इस भारी खाने के बाद अब बारी है छोटी सी नींद की!" यानी सारा हैवी मील के बाद एक छोटी सी नैप लेना पसंद करती हैं. अब सवाल उठता है कि क्या खाना खाने के बाद सोना ठीक है? और नैप लेने के क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं?

खाना खाने के तुरंत बाद सोना, सेहत के लिए सही या गलत?

जब आप भरपेट खाना खाते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म खाना पचाने में लग जाता है. ऐसे में अगर आप तुरंत सो जाते हैं, तो खाना ठीक से नहीं पचता, गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, वज़न बढ़ने का खतरा होता है और एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है. इसलिए सलाह दी जाती है कि खाना खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद ही गहरी नींद ली जाए.

लेकिन छोटी नींद (Napping) के क्या हैं फायदे?

नैपिंग यानी छोटी नींद लेना, एक ट्रेंड से ज़्यादा, अब एक साइंटिफिकली बैक्ड हेल्थ हैबिट बन चुका है. NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्निकल इंफॉर्मेशन) के अनुसार:

  • नैप लेने से मूड बेहतर होता है
  • ब्रेन फंक्शन सुधरता है, मेमोरी पावर बढ़ती है
  • थकान कम होती है और एनर्जी वापस आती है
  • फिजिकल परफॉर्मेंस में सुधार होता है

कितनी देर की नैप लेनी चाहिए?

नैप का समय                 फायदे

  • 10-20 मिनट                   ताजगी और अलर्टनेस
  • 30 मिनट                        मेमोरी पावर में सुधार
  • 60 मिनट                       डीप कंसन्ट्रेशन, लेकिन उठने के बाद थोड़ी सुस्ती हो सकती है

तो क्या सारा की तरह नैप लेना सही है?

अगर आप भी सारा तेंदुलकर की तरह हैवी मील के बाद थोड़ी देर की नैप लेना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि बहुत देर तक न सोएं (15-30 मिनट काफी है), सोने से पहले थोड़ा चलना-फिरना फायदेमंद होगा और नैप दोपहर या शाम तक ही लें, ताकि रात की नींद पर असर न पड़े.

यह भी पढ़ें- इजराइल के खिलाफ मुस्लिम देशों को भारत का नाम लेकर भड़का रहा पाकिस्तान, कहा- हमने 5 गुना...