Android Smartphone Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. इनके बिना अब दिन की शुरुआत करना भी मुश्किल लगता है. स्मार्टफोन ने जहां हमारी जिंदगी को आसान बनाया है, वहीं कई कामों में समय की बचत भी होने लगी है.
अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन के कुछ खास फीचर्स को सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आप अपने डेली रूटीन को और भी ज्यादा स्मार्ट और तेज बना सकते हैं. आइए आसान भाषा में जानते हैं ऐसे ही कुछ काम के फीचर्स के बारे में.
स्प्लिट स्क्रीन मल्टीटास्किंग
एंड्रॉयड का स्प्लिट स्क्रीन फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो एक साथ कई काम करना पसंद करते हैं. इस फीचर की मदद से आप एक ही स्क्रीन पर दो ऐप्स चला सकते हैं. जैसे, आप एक तरफ चैट कर सकते हैं और दूसरी तरफ कोई डॉक्यूमेंट पढ़ सकते हैं या वीडियो देख सकते हैं. इससे आपका समय बचता है और बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. इसे इस्तेमाल करने के लिए रीसेंट ऐप्स में जाएं, थ्री-डॉट मेनू पर टैप करें और स्प्लिट स्क्रीन ऑप्शन चुनकर दूसरा ऐप सिलेक्ट करें.
क्लिपबोर्ड हिस्ट्री
अगर आप बार-बार टेक्स्ट, लिंक या कोई जानकारी कॉपी-पेस्ट करते हैं, तो क्लिपबोर्ड हिस्ट्री फीचर आपके बहुत काम आएगा. यह फीचर आपके द्वारा कॉपी की गई सभी चीजों को सेव करके रखता है, ताकि जरूरत पड़ने पर आप उन्हें दोबारा आसानी से इस्तेमाल कर सकें. इससे बार-बार उसी कंटेंट को खोजने और कॉपी करने का झंझट खत्म हो जाता है. इसे ऑन करने के लिए सेटिंग्स में जाकर कीबोर्ड और फिर क्लिपबोर्ड ऑप्शन को इनेबल करें. इसके बाद कीबोर्ड में क्लिपबोर्ड आइकन पर टैप करके आप अपनी कॉपी की हुई चीजों की लिस्ट देख सकते हैं.
क्विक सेटिंग्स को कस्टमाइज करें
एंड्रॉयड स्मार्टफोन में क्विक सेटिंग्स पैनल को अपनी जरूरत के अनुसार बदलने का ऑप्शन मिलता है. आमतौर पर इसमें कई ऐसे फीचर्स होते हैं, जिन्हें हम कम इस्तेमाल करते हैं. आप इन्हें हटाकर अपनी जरूरत के शॉर्टकट जोड़ सकते हैं, जैसे डू नॉट डिस्टर्ब, फ्लैशलाइट, QR कोड स्कैनर या अपने पसंदीदा पेमेंट ऐप्स.
इससे आपको बार-बार सेटिंग्स या ऐप ड्रॉअर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका काम जल्दी हो जाएगा. इन छोटे लेकिन काम के फीचर्स का सही इस्तेमाल करके आप अपने स्मार्टफोन को और भी ज्यादा स्मार्ट बना सकते हैं और रोजमर्रा के कामों में समय की अच्छी बचत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- गोल्डन ईगल से लकेर सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी तक... ड्रग लॉर्ड्स के लिए कुख्यात मेक्सिको, इन चीजों के लिए है फेमस