गोल्डन ईगल से लकेर सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी तक... ड्रग लॉर्ड्स के लिए कुख्यात मेक्सिको, इन चीजों के लिए है फेमस

Mexico Drug Cartel: मेक्सिको इस समय चर्चा में है. कुख्यात ड्रग तस्कर El Mencho की मौत के बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी है. हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है.

Golden Eagle oldest university Mexico notorious for drug lords actually famous for these things
Image Source: Social Media

Mexico Drug Cartel: मेक्सिको इस समय चर्चा में है. कुख्यात ड्रग तस्कर El Mencho की मौत के बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी है. हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट पर है.

मेक्सिको को अक्सर ड्रग तस्करी के संदर्भ में देखा जाता है, लेकिन यह देश अपनी ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और संसाधनों के कारण भी दुनिया में खास स्थान रखता है. यहां की संस्कृति, खानपान और पर्यटन स्थल इसे बेहद अनोखा बनाते हैं.

दुनिया का सबसे बड़ा पिरामिड

Great Pyramid of Cholula दुनिया का सबसे बड़ा पिरामिड माना जाता है. यह आकार में Giza Pyramids से भी बड़ा है. यह पिरामिड Cholula शहर में स्थित है और इतिहास व पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए बेहद खास जगह है.

चांदी उत्पादन में दुनिया में नंबर-1

मेक्सिको पिछले कई वर्षों से चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक बना हुआ है. दुनिया की कुल चांदी उत्पादन में इसकी लगभग 20% हिस्सेदारी है. ज़ाकाटेकास, गुआनाजुआतो और चिहुआहुआ जैसे इलाकों में 16वीं सदी से ही बड़े स्तर पर खनन हो रहा है. यही कारण है कि मेक्सिको को सिल्वर हब भी कहा जाता है.

सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी का गौरव

मेक्सिको की रॉयल और पोंटिफिकल यूनिवर्सिटी उत्तरी और मध्य अमेरिका की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी मानी जाती है. इसकी स्थापना 1551 में हुई थी, जो Harvard University से भी काफी पहले की है. यह मेक्सिको की शैक्षणिक विरासत को दर्शाती है.

गोल्डन ईगल: देश की पहचान

Golden Eagle मेक्सिको का राष्ट्रीय पक्षी है और यह देश के राष्ट्रीय प्रतीक में भी दिखाई देता है. यह पक्षी शक्ति और स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है, हालांकि इसे हर क्षेत्र में देख पाना आसान नहीं है.

गुलाबी झील का अनोखा आकर्षण

लास कोलोराडास अपनी अनोखी गुलाबी रंगत के कारण दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है. प्राकृतिक कारणों से पानी का रंग गुलाबी दिखता है, जो इसे बेहद खास बनाता है. यह जगह फोटोग्राफी और घूमने के लिए शानदार मानी जाती है.

स्पेनिश भाषा का सबसे बड़ा केंद्र

मेक्सिको दुनिया का सबसे बड़ा स्पेनिश भाषी देश है. यहां 11 करोड़ से ज्यादा लोग स्पेनिश बोलते हैं. इसके अलावा, यहां के लोगों में सॉफ्ट ड्रिंक पीने की आदत भी काफी ज्यादा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, औसतन हर व्यक्ति रोजाना करीब 2.2 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करता है.

व्हेल देखने का बेहतरीन स्थान

Baja California व्हेल देखने के लिए दुनिया के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है. हर साल सर्दियों में सैकड़ों Gray Whale यहां प्रजनन के लिए आती हैं. पर्यटक इन विशाल जीवों को करीब से देखने के लिए यहां पहुंचते हैं, जो एक अनोखा अनुभव होता है.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; बिहार जा रहे 5 यात्रियों की मौत