The Odyssey BO Collection: हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है. भारत में भी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के पहले तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है और कमाई लगातार बढ़ रही है.
भारत में तीसरे दिन कितनी हुई कमाई?
फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 17.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे पहले दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ रुपये कमाए थे. तीन दिनों में भारत में फिल्म की कुल कमाई 57.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. दर्शकों की ओर से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है.
दुनियाभर में भी कर रही शानदार कमाई
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'द ओडिसी' का शानदार प्रदर्शन जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 125 मिलियन डॉलर और दूसरे देशों में 132.8 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 257.8 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है.
भारतीय फिल्मों को दे रही कड़ी टक्कर
इस समय भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में भी चल रही हैं. अजय देवगन की 'धमाल 4' ने रिलीज के 10वें दिन करीब 10.91 करोड़ रुपये कमाए हैं और अब तक इसका कुल कलेक्शन 122.66 करोड़ रुपये हो गया है.
वहीं 'अल्फा' ने रिलीज के 17वें दिन करीब 50 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके अलावा 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के 24वें दिन लगभग 51 लाख रुपये की कमाई की. इन फिल्मों के बीच 'द ओडिसी' लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें- कल से संसद का मानसून सत्र शुरू, PM मोदी कर सकते हैं मीडिया को संबोधित, जानें किन बड़े बिलों पर होगी चर्चा