"द ग्रेट इंडियन कपिल शो" इन दिनों न सिर्फ हंसी का डोज दे रहा है, बल्कि चर्चाओं में भी बना हुआ है. हाल ही में शो के तीसरे एपिसोड में जब टीम इंडिया के कुछ सितारे गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल — पहुंचे, तो क्रिकेट के मैदान के किस्सों के साथ-साथ चहल की पर्सनल लाइफ पर भी हल्की-फुल्की गपशप देखने को मिली.
चहल की गर्लफ्रेंड पर सिद्धू का मज़ेदार तंज
एपिसोड के दौरान जब बात युजवेंद्र चहल की हो रही थी, तो नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने अंदाज़ में एक ऐसा कमेंट कर दिया, जिससे चहल शर्म के मारे हँसते हुए मुंह छिपाने लगे. सिद्धू ने मज़ाक में कहा कि जहां सब भाग जाते हैं, वहां चहल खड़ा रहता है. विकेट भी निकालता है. टीम बदल दे, सवाल ही नहीं उठता... गर्लफ्रेंड एक आधी बदल दे, कोई बात नहीं, लेकिन टीम नहीं. इस बात पर पूरे सेट में ठहाके गूंज उठे और खुद चहल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
चहल और RJ महवश की बढ़ती नजदीकियां
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल का नाम इन दिनों RJ महवश के साथ जोड़ा जा रहा है. धनश्री वर्मा से तलाक के बाद से ही दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है, खासकर आईपीएल 2025 सीजन के दौरान. हालांकि चहल और महवश इसे महज दोस्ती बताते रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं.
कृष्णा अभिषेक की चुटकी भी रही चर्चा में
एपिसोड के दौरान कृष्णा अभिषेक भी चहल की मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर मस्ती करते दिखे. उन्होंने चहल से पूछा आपका इंस्टाग्राम देखा है... किसी से डरते तो नहीं, फिर मेरे सामने क्यों डर रहे हो? जब उनसे पूछा गया, "पूरे इंडिया को जानना है, क्या चल रहा है?" तो चहल मुस्कुराते हुए बोले, "पूरा इंडिया जान चुका है." इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
धनश्री से तलाक के बाद लाइमलाइट में चहल की पर्सनल लाइफ
2020 में युजवेंद्र चहल ने डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा से शादी की थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2022 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद से ही चहल की निजी जिंदगी लगातार चर्चा में रही है. अब RJ महवश के साथ उनके नाम को लेकर फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: Krrish 4: ऋतिक रोशन निभाएंगे ट्रिपल रोल, लौटेगा ‘जादू’, रेखा-प्रियंका-प्रीति की हो सकती है एंट्री