थाईलैंड में 14 साल के छात्र का खूनी तांडव, 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. एक हाई स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे शिक्षक और स्कूल कर्मचारी उसकी गोलियों का निशाना बन गए.

thailand-school-shooting-student-bankkok-mass-shooting-tragedy-2026
Image Source: Social Media

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. एक हाई स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे शिक्षक और स्कूल कर्मचारी उसकी गोलियों का निशाना बन गए. इतना ही नहीं, स्कूल पहुंचने से पहले उसने अपने ही दादा-दादी की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना हाल के वर्षों में थाईलैंड की सबसे भयावह सामूहिक हत्याओं में से एक मानी जा रही है.

स्कूल पहुंचने से पहले दादा-दादी की हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र ने अपने दादा के नाम पर लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया. जांच में सामने आया कि उसने पहले घर पर अपने दादा-दादी की गोली मारकर हत्या की और इसके बाद सीधे नोनथाबुरी प्रांत स्थित देबसिरिन नोनथाबुरी स्कूल पहुंच गया. सुबह करीब 10 बजे उसने स्कूल परिसर में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अधिकारियों का कहना है कि हमलावर ने कम से कम 26 गोलियां चलाईं, जबकि उसके पास से 30 से अधिक अतिरिक्त कारतूस भी बरामद किए गए.

स्कूल में मची भगदड़, कई घायल अस्पताल में भर्ती

गोलीबारी शुरू होते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलियों की आवाज सुनते ही छात्र-छात्राएं अपनी जान बचाने के लिए कक्षाओं में छिप गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. स्थानीय अस्पताल के अनुसार इस हमले में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकांश घायलों को गोली लगने के कारण तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

स्कूल से जुड़े तनाव की बात आई सामने

घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने स्कूल पहुंचकर हालात का जायजा लिया. उन्होंने पुष्टि की कि हमलावर केवल 14 वर्ष का छात्र था और वारदात के बाद उसने आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र अपने दादा-दादी के साथ रहता था और वह स्कूल से जुड़े कुछ मानसिक तनाव से गुजर रहा था. हालांकि पुलिस इस एंगल सहित सभी संभावित कारणों की गहन जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ आवाज आई... काले शीशों वाली कार में मुलाकात, ईरानी राष्ट्रपति ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया बड़ा दावा