नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में होने वाली एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी पाकिस्तान स्थित ISI से जुड़े एक हैंडलर शाहजाद भट्टी के संपर्क में थे. इन्हें दिल्ली में फायरिंग जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का निर्देश दिया गया था.
कौन-कौन गिरफ्तार हुआ?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस तरह हुई है:
इनमें तीन आरोपी पंजाब के हैं और एक दिल्ली का रहने वाला है.