Type 67 On Google Search: हम सभी की जिंदगी में गूगल एक अहम हिस्सा बन चुका है. पढ़ाई हो, काम का सवाल हो या सिर्फ मज़े के लिए कुछ जानना हो – हर जगह हम गूगल का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल में कुछ ऐसे छुपे हुए मजेदार फीचर्स भी हैं, जो यूजर्स को सरप्राइज करने के लिए बनाए गए हैं?
हाल ही में गूगल पर “67” नंबर को लेकर एक ट्रिक खूब वायरल हो रही है. इसे सर्च करने पर आपके कंप्यूटर या फोन की स्क्रीन अचानक हिलने लगती है. पहली बार देखना हैरान करने वाला हो सकता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद आपको यह मजेदार और कमाल की ट्रिक लगने लगेगी.
67 सर्च करने पर क्या होता है?
गूगल सर्च बार में “67” या “6-7” टाइप करके एंटर दबाएं. जैसे ही सर्च रिजल्ट आएंगे, आपकी स्क्रीन थोड़ी देर के लिए हिलने लगेगी.
यह असर कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर भी काम करता है. ध्यान रहे, यह कोई बग या हार्डवेयर की समस्या नहीं है, बल्कि गूगल ने इसे मनोरंजन के लिए डिज़ाइन किया है.
इसे कैसे ट्राई करें
क्या यह सेफ है?
इस ट्रिक को लेकर कई लोगों को चिंता हो सकती है. लेकिन यह फीचर पूरी तरह सेफ और सिर्फ मनोरंजन के लिए है. कुछ सेकंड बाद आपकी स्क्रीन अपने आप सामान्य हो जाएगी. अगर किसी कारण से इफेक्ट बना रहे, तो पेज को रिफ़्रेश करें या बैक बटन दबाएं.
यह भी पढ़ें- Bihar: इन छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और हर महीने 3000 रुपये, जानें कैसे लें इस योजना का लाभ