IPhone 18 Display: एपल अपनी अगली फ्लैगशिप iPhone 18 सीरीज की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है. हाल ही में सामने आए नए लीक्स और रिपोर्ट्स से यह संकेत मिल रहे हैं कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में डिजाइन और टेक्नोलॉजी के स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खासतौर पर डिस्प्ले, Face ID और परफॉर्मेंस के मामले में यह सीरीज अब तक की सबसे एडवांस आईफोन सीरीज साबित हो सकती है.
ET News की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया LTPO Plus AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. यह डिस्प्ले जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट को 1Hz तक कम करने में सक्षम होगा. इसका सबसे बड़ा फायदा बैटरी एफिशिएंसी में देखने को मिलेगा. जब फोन पर ज्यादा एक्टिविटी नहीं होगी, तब डिस्प्ले कम पावर में काम करेगा, जिससे बैटरी की खपत घटेगी.
इसके अलावा, डिस्प्ले की ब्राइटनेस में भी बड़ा सुधार होने की उम्मीद है. बेहतर आउटडोर विज़िबिलिटी और ज्यादा शार्प विजुअल्स के साथ यूजर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सकता है.
Dynamic Island होगा छोटा, Face ID जाएगा डिस्प्ले के नीचे
iPhone 18 Pro सीरीज में डिजाइन से जुड़ा सबसे बड़ा बदलाव under-display Face ID हो सकता है. लीक रेंडर्स के अनुसार, Apple पहली बार Face ID सेंसर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है. वहीं फ्रंट कैमरा को स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में जगह दी जा सकती है.
इस बदलाव का सीधा असर Dynamic Island पर पड़ेगा, जो मौजूदा मॉडल्स की तुलना में काफी छोटा हो सकता है. इससे यूजर्स को ज्यादा साफ-सुथरा और इमर्सिव डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसमें कंटेंट देखने का अनुभव और बेहतर होगा.
BOE से दूरी, Samsung Display पर भरोसा
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Apple इस बार BOE से दूरी बना सकता है. मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी समस्याओं के कारण BOE को कुछ डिस्प्ले पैनल्स का प्रोडक्शन रोकना पड़ा है. इसी वजह से Apple ने अगली जनरेशन आईफोन के लिए Samsung Display के साथ काम करने का फैसला किया है.
Samsung की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पहले से ही इंडस्ट्री में काफी भरोसेमंद मानी जाती है. इससे iPhone 18 Pro सीरीज में बेहतर क्वालिटी, ज्यादा कंसिस्टेंसी और कम डिफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं.
A20 Pro चिपसेट से मिलेगी नई ताकत
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर iPhone 18 Pro और Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि यह चिपसेट 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है, जो स्पीड और पावर एफिशिएंसी दोनों के लिहाज से बड़ा अपग्रेड होगा.
बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की वजह से फोन लंबे समय तक हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों में भी स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है. प्रो यूजर्स के लिए यह अपग्रेड काफी अहम माना जा रहा है.
बैटरी और ओवरऑल एक्सपीरियंस पर फोकस
नया डिस्प्ले, ज्यादा एफिशिएंट चिपसेट और ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर के साथ iPhone 18 Pro सीरीज में बैटरी लाइफ में भी सुधार देखने को मिल सकता है. Apple का फोकस इस बार सिर्फ पावर बढ़ाने पर नहीं, बल्कि लंबे समय तक स्थिर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने पर नजर आ रहा है.
क्या होगी अब तक की सबसे बड़ी डिजाइन चेंज?
अगर लीक रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों के मामले में iPhone लाइनअप का नया अध्याय शुरू कर सकते हैं. under-display Face ID, छोटा Dynamic Island और नया डिस्प्ले iPhone के लुक को पहले से ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बना सकता है.
फिलहाल Apple की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सामने आ रही जानकारियों ने iPhone 18 सीरीज को लेकर यूजर्स की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है. आने वाले महीनों में इस सीरीज से जुड़े और बड़े खुलासे देखने को मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- भारत के लिए खेलने के लायक हैं या नहीं... न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने को लेकर बोले ईशान किशन