Google Chrome Alert: दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले वेब ब्राउजर में से एक Google Chrome को लेकर बड़ी सुरक्षा चेतावनी सामने आई है. गूगल ने पुष्टि की है कि क्रोम में दो गंभीर Zero-Day Vulnerabilities पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स पहले से उठा रहे हैं.
इन खामियों को बेहद गंभीर माना जा रहा है, इसलिए कंपनी को तुरंत इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी करना पड़ा है. अनुमान है कि दुनियाभर में करीब 3.5 अरब क्रोम यूजर्स इस खतरे से प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में सभी यूजर्स को जल्द से जल्द अपना ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी गई है.
Chrome में पाई गईं दो Zero-Day कमजोरियां
रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने बताया है कि क्रोम में CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 नाम की दो गंभीर सुरक्षा खामियां मिली हैं. इन्हें Zero-Day Vulnerability कहा जाता है. इसका मतलब है कि हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा तब भी उठा सकते हैं, जब तक कंपनी पूरी तरह से इन्हें ठीक न कर दे.
इन दोनों खामियों को हाई सीवेरिटी कैटेगरी में रखा गया है क्योंकि ये ब्राउजर के अहम सिस्टम कंपोनेंट्स को प्रभावित करती हैं. इनके जरिए हमलावर किसी यूजर के कंप्यूटर में कोड चला सकते हैं या उसके डेटा तक पहुंच बना सकते हैं.
कैसे हो सकता है साइबर हमला
रिपोर्ट के अनुसार CVE-2026-3909 क्रोम के ग्राफिक्स सिस्टम Skia से जुड़ी कमजोरी है. इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स किसी यूजर को खतरनाक वेबसाइट पर भेज सकते हैं और वहां से उसके सिस्टम में Malicious Code चला सकते हैं.
वहीं CVE-2026-3910 क्रोम के JavaScript इंजन V8 में पाई गई कमजोरी है. इस खामी के जरिए कोई हमलावर खास तरह का HTML पेज बनाकर ब्राउजर के अंदर कोड चला सकता है. इसका मतलब है कि सिर्फ एक संदिग्ध वेबसाइट खोलना भी खतरे से खाली नहीं है.
सुरक्षा खामियां खोजने पर मिलता है इनाम
गूगल सुरक्षा कमजोरियों को खोजने के लिए Vulnerability Reward Program चलाता है. इस प्रोग्राम के तहत दुनिया भर के सिक्योरिटी रिसर्चर्स को खामियां ढूंढने पर इनाम दिया जाता है. कंपनी के मुताबिक पिछले 15 वर्षों में इस प्रोग्राम के तहत करीब 81.6 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जा चुका है. सिर्फ 2025 में ही 17 मिलियन डॉलर से ज्यादा का इनाम दिया गया.
यूजर्स को क्या करना चाहिए
गूगल ने इस खतरे को देखते हुए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. हालांकि यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ दिन या हफ्ते लग सकते हैं, इसलिए खुद भी अपडेट चेक करना जरूरी है.
क्रोम अपडेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
अगर नया अपडेट उपलब्ध होगा तो ब्राउजर उसे अपने-आप डाउनलोड और इंस्टॉल कर देगा. इसके बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करना जरूरी है, ताकि नई सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय हो सके.
ये भी पढ़ें- बदल गया UPI पेमेंट का तरीका, अब बिना PIN के भेज सकते हैं पैसे, शुरू हुआ बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर