Biometric UPI: डिजिटल पेमेंट को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए अब बायोमेट्रिक UPI पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी गई है. National Payments Corporation of India ने यह फीचर सभी प्रमुख पेमेंट ऐप्स पर लागू कर दिया है. अब यूजर्स बिना UPI PIN डाले ही फिंगरप्रिंट या फेस आईडी की मदद से पेमेंट कर सकेंगे.
यह सुविधा अब PhonePe, Google Pay, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स पर उपलब्ध कराई जा रही है.
अब बदल गया पेमेंट करने का तरीका
अब तक UPI पेमेंट करते समय यूजर्स को 4 या 6 अंकों का UPI PIN डालना पड़ता था. लेकिन नए बायोमेट्रिक फीचर के आने के बाद छोटी राशि के ट्रांजैक्शन के लिए PIN की जरूरत नहीं पड़ेगी.
अब पेमेंट करते समय आप अपने फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
iPhone यूजर्स को भी मिलेगा फायदा
पहले यह सुविधा कुछ ऐप्स पर सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध थी, लेकिन अब आईफोन यूजर्स भी फेस आईडी के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. इसके लिए जरूरी है कि आपका पेमेंट ऐप अपडेटेड हो और आपका बैंक इस फीचर को सपोर्ट करता हो.
कितनी रकम तक बिना PIN पेमेंट
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बायोमेट्रिक पेमेंट को फिलहाल 5000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए लागू किया गया है.
अगर आपको 5000 रुपये से ज्यादा की पेमेंट करनी है, तो पहले की तरह UPI PIN डालना जरूरी होगा.
बायोमेट्रिक पेमेंट के फायदे
चूंकि UPI पर होने वाले कई ट्रांजैक्शन 5000 रुपये से कम के होते हैं, इसलिए यह फीचर बड़ी संख्या में यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
कौन सा बायोमेट्रिक इस्तेमाल होगा
हालांकि कई एंड्रॉयड फोन में फेस अनलॉक भी होता है, लेकिन सुरक्षा कारणों से अधिकतर मामलों में फिंगरप्रिंट का ही इस्तेमाल किया जाएगा.
ऐसे करें बायोमेट्रिक पेमेंट सेटअप
अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपके फोन में बायोमेट्रिक पेमेंट फीचर चालू हो जाएगा और आप फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से तुरंत पेमेंट कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें- PNG कनेक्शन वालों को अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, गैस संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला