IND vs WI: शान से सेमीफाइनल में पहुंटी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को 5 विकेट दी मात; सैमसन बने हीरो

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच बेहद रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. 

Team India proudly reached the semi-finals defeated West Indies by 5 wickets Samson became a hero
Image Source: Social Media

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच बेहद रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. 

इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज और इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा रन चेज भी बना.

वेस्टइंडीज की पारी में होल्डर और पॉवेल का जलवा

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही. शाई होप और रोस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े. कप्तान शाई होप ने धीमी पारी खेली और 33 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद हेटमायर और चेज ने दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े. हेटमायर ने 12 गेंद में 27 रन बनाए जबकि चेज ने 25 गेंद में 40 रन की पारी खेली.

मैच में रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने शानदार पारी खेली. पॉवेल ने 19 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे. दोनों बल्लेबाज अंत तक नॉटआउट रहे और उनकी 76 रन की साझेदारी ने टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की.

टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने खेली मैच विनिंग पारी

टीम इंडिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए और आउट हुए. ईशान ने भी 6 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दो विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 58 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. 

सूर्या 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तिलक वर्मा ने 15 गेंद में 27 रन की तेज पारी खेली. हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद में 17 रन का योगदान दिया. टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन और शिवम दुबे नाबाद रहे और उनकी मदद से टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें- ईरान का अबतक का सबसे तगड़ा वार... अमेरिकी युद्धपोत 'अब्राहम लिंकन' पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें