पाकिस्तान के आरोपों पर तालिबान का करारा जवाब, मुल्ला याकूब की ये बात सुनकर बौखला जाएंगे मुनीर

Taliban Warns Pakistan: अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद (मुल्ला याकूब) ने पाकिस्तान के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि तालिबान भारत के इशारे पर पाकिस्तान में हिंसा फैलाने वाले चरमपंथी गुटों को समर्थन दे रहा है.

Taliban strong response to Pakistan allegations Munir will shocked after hearing this from Mullah Yakub
Image Source: Social Media/X

Taliban Warns Pakistan: अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद (मुल्ला याकूब) ने पाकिस्तान के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि तालिबान भारत के इशारे पर पाकिस्तान में हिंसा फैलाने वाले चरमपंथी गुटों को समर्थन दे रहा है. उन्होंने दोहा में अल जज़ीरा को दिए इंटरव्यू में साफ कहा, "ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं. अफगानिस्तान कभी किसी अन्य देश के खिलाफ अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं करेगा."

मुल्ला याकूब ने भारत के साथ संबंधों को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "हम भारत के साथ एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर न केवल रिश्ते बनाए रखेंगे, बल्कि उन्हें और भी मज़बूत करेंगे. हमारा उद्देश्य संबंध बनाना है, तनाव नहीं." इस बयान से साफ है कि अफगानिस्तान भारत को एक अहम रणनीतिक साझेदार के रूप में देख रहा है.

पाकिस्तान को ‘अच्छे पड़ोसी’ की सलाह

पाकिस्तान के साथ हालिया तनाव पर उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान इस्लामाबाद के साथ "अच्छे पड़ोसी" के सिद्धांत पर संबंध बनाना चाहता है. उनके शब्दों में, "पड़ोसी देशों के बीच तनाव किसी के हित में नहीं होता. रिश्तों को आपसी सम्मान और भरोसे के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए."

तालिबान रक्षा मंत्री ने दोहा समझौते का भी ज़िक्र किया और कहा कि सभी पक्षों को उसकी शर्तों का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान अपनी ज़िम्मेदारियाँ पूरी नहीं करता, तो इससे क्षेत्र में नई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.

आत्मरक्षा के अधिकार पर दो टूक

मुल्ला याकूब ने स्पष्ट कर दिया कि अगर किसी ने अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला किया, तो जवाब ज़रूर मिलेगा. उन्होंने कहा, "अफगानों का अपनी मातृभूमि की रक्षा करने का लंबा इतिहास रहा है. अगर कोई हमला करता है, तो हम अपनी ज़मीन की बहादुरी से रक्षा करेंगे."

यह भी पढ़ें- खतरे में किम जोंग का सीक्रेट ठिकाना! दक्षिण कोरिया ने ह्यूनमू-5 को तैनात करने का किया ऐलान, जानें कितना खतरनाक है ये मिसाइल