तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से लाखों लोगों को एंटरटेन कर रहा है. इस शो में कई किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई है. हालांकि कुछ किरदार ऐसे थे जिन्होंने शो के बीच से ही दूर जाना सही समझा और अपने करियर की नए तरीके से शुरुआत की. इसमें सबसे फेमस किरदार दया बेन का भी था. शो से चले जाने के बाद दयाबेन की रिप्लेसमेंट आज तक नहीं हुई.
हालांकि लोगों की डिमांड है कि एक बार फिर से शो में उन्हें वापस लाया जाए. लेकिन किसी कारण से मेकर्स उनका कमबैक नहीं कर पा रहे. अब इसी बीच शो में एक नई फैमली की एंट्री होने जा रही है. मेकर्स को उम्मीद है कि इससे एक बार फिर से शो की टीआरपी में चार चांद लग सकते हैं. खैर ये तो समय ही बताएगा. लेकिन इस नई फैमिली को लेकर भी लोगों ने मेकर्स से एक डिमांड रख दी है. क्या? आइए जानते हैं.
प्रोड्यूसर ने किया इंट्रोड्यूस
आपको बता दें कि अभी हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है. इसी प्रोमो के अंदर आसित कुमार मोदी ने नई फैमिली को इंट्रोड्यूस किया और ये बताया कि यह फैमिली भी अब शो का हमेशा के लिए हिस्सा रहने वाली है. हालांकि 17 सालों बाद पहली बाद इस परिवार की एंट्री हुई. लोग इस नई फैमिली को देखकर तो खुश है लेकिन अभी भी उन्हें शो में दयाबेन की कमी खल रही है.
एक पिरवार में कितने लोग?
जिस परिवार से आसित कुमार मोदी ने मिलवाया उसमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल है. इसमें एक बच्ची बंसुरी जो आसित मोदी को स्टैच्यू करने आती है और उनके साथ खूब बातचीत भी करती नजर आई. बंसरी बहुत स्मार्ट और समझदार है. साथ ही नटखट भी है. इसके बाद वो दूसरे बच्चे वीर से भी मिलवाते हैं. वीर दिखने में काफी क्यूट पर्सनालिटी है. दोनों बच्चों के पिता का नाम रत्न सिंह चतुर सिंह बिंजोला है. रत्न सिंह एक व्यापारी हैं. उनकी साड़ी की एक दुकान है. रत्न के पास कई तरह की साड़ियां मिलने वाली हैं. रत्न सिंह और बंसरी रवि की मां उनका नाम है रूपवती. रूपवती सेल्फी क्वीन हैं और वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, असित मोदी पूरे परिवार के साथ सेल्फी भी लेते हैं.
दयाबेन को लेकर क्या बोले यूजर्स?
प्रोमो तो लोगों को काफी पंसद आया. लेकिन इसे देखने के बाद लोग अभी भी दयाबेन को शो में देखना चाहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कई सालों से मेकर्स का ही ऐसा कहना है कि जल्द ही दयाबेन की शो में बावपी होगी. पर अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसपर एक यूजर ने लिखा कि पहले दयाबेन को लेकर आओ कब से पागल ही बना रहे हो. इस तरह कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी.
यह भी पढ़ें: पांचवें दिन भी 'कुली' का जादू बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर धमाका, जानें 'वॉर 2' की स्थिति