सिंगल चार्ज में 935 KM, स्वीडन की इलेक्ट्रिक SUV ने मचाया तहलका, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए स्पेसिफिकेशंस

Swedish Electric Car Polestar 3: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में हर दिन नई प्रगति देखने को मिलती है, लेकिन स्वीडन की Polestar कंपनी ने अपनी SUV Polestar 3 के साथ एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है. इस SUV ने एक बार चार्ज में 935 किलोमीटर की दूरी तय कर इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है.

Swedish electric car Polestar 3 sets world record with 935 km single charge range
Image Source: Social Media

Swedish Electric Car Polestar 3: इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में हर दिन नई प्रगति देखने को मिलती है, लेकिन स्वीडन की Polestar कंपनी ने अपनी SUV Polestar 3 के साथ एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है. इस SUV ने एक बार चार्ज में 935 किलोमीटर की दूरी तय कर इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है. Guinness World Records ने इस रिकॉर्ड को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है, जिससे Polestar 3 ने अपनी खास पहचान बनाई है.

रिकॉर्ड की खासियत और टेस्ट ड्राइव

Polestar 3 का यह रिकॉर्ड यूके की पब्लिक सड़कों पर टेस्ट ड्राइव के दौरान बनाया गया. इस टेस्ट में SUV ने 581.3 मील (लगभग 935 किलोमीटर) की दूरी बिना रिचार्ज किए तय की. यह रिकॉर्ड अगस्त 2024 में Ford Mustang Mach-E के 569.64 मील के पुराने रिकॉर्ड से काफी आगे है. इस ड्राइव में करीब 23 घंटे लगे और इसे विभिन्न तरह की सड़कों जैसे सिंगल-लेन रोड, बी-रोड और डबल कैरिजवे पर चलाया गया ताकि असली ड्राइविंग कंडीशंस में वाहन की क्षमता साबित हो सके.

पावरफुल स्पेसिफिकेशन और एफिशिएंसी

इस रिकॉर्ड के लिए Polestar 3 के लॉन्ग रेंज सिंगल-मोटर मॉडल का इस्तेमाल हुआ, जिसमें 107 kWh की बैटरी और 295 bhp की पावर है. इसकी WLTP रेंज 438 मील (705 किलोमीटर) है, लेकिन इस रिकॉर्ड ड्राइव के दौरान बैटरी में 20% चार्ज बचा हुआ था. साथ ही, बैटरी शून्य प्रतिशत दिखाने के बाद भी SUV 8 किलोमीटर और चली. 2.4 टन वजन के बावजूद इस SUV ने 5.13 मील प्रति kWh की शानदार एफिशिएंसी दी.

Polestar 3 क्यों है खास?

Polestar के मैनेजिंग डायरेक्टर मैट गैल्विन के अनुसार, “एक बड़ी SUV का इतनी लंबी दूरी तय करना इस बात का सबूत है कि इलेक्ट्रिक वाहन सिर्फ शहर में ही नहीं बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी भरोसेमंद हैं.” हाल ही में General Motors की Chevrolet Silverado EV ने भी लंबी दूरी तय की है, लेकिन उसे Guinness World Records से मान्यता नहीं मिली. इसलिए Polestar 3 का यह रिकॉर्ड प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक SUV की श्रेणी में बेहद खास माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार की कीमत में उछाल, अब खरीदने के लिए कितने पैसे होंगे खर्च?