देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार की कीमत में उछाल, अब खरीदने के लिए कितने पैसे होंगे खर्च?

MG Comet EV का डिजाइन खासतौर पर Wuling Air EV से प्रेरित है, जो एक चीनी इलेक्ट्रिक कार है. इसकी लंबाई 2974 मिमी, चौड़ाई 1505 मिमी और ऊंचाई 1640 मिमी है, जो इसे शहरों के तंग रास्तों और पार्किंग के लिए आदर्श बनाता है.

india s cheapest Electric car MG Comet EV price increased
Image Source: Social Media

MG Comet EV: इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच MG Comet EV, जो भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है, अब पहले से महंगी हो गई है. कंपनी ने इसकी कीमतों में वृद्धि की है, जिससे इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

कीमतों में क्या बदलाव हुआ है?

MG Comet EV के एक्साइट और एक्साइट फास्ट चार्जिंग मॉडल की कीमत में 15,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है. अब यह कार 8.57 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जबकि इसके एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 9.56 लाख रुपये हो गई है. इसके अलावा, एक्सक्लूसिव फास्ट चार्जिंग और ब्लैकस्टॉर्म एडिशन वेरिएंट की कीमत में भी 14,000 रुपये की वृद्धि हुई है. इनकी कीमत अब 9.97 लाख रुपये और 10 लाख रुपये के बीच है. इसके अलावा, MG ने अपनी बैटरी सब्सक्रिप्शन सेवा BaaS की किराए की फीस में भी वृद्धि की है. अब यह 2.9 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 3.1 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है.

MG Comet EV का आकर्षक डिजाइन

MG Comet EV का डिजाइन खासतौर पर Wuling Air EV से प्रेरित है, जो एक चीनी इलेक्ट्रिक कार है. इसकी लंबाई 2974 मिमी, चौड़ाई 1505 मिमी और ऊंचाई 1640 मिमी है, जो इसे शहरों के तंग रास्तों और पार्किंग के लिए आदर्श बनाता है. इसमें मॉडर्न एलिमेंट्स जैसे क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, बड़ी LED लाइट स्ट्रिप, और स्पोर्टी एलॉय व्हील्स शामिल हैं, जो इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं.

शानदार फीचर्स के साथ बेहतर अनुभव

MG Comet EV में एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी है, जिससे वॉयस कमांड, कॉल्स, म्यूजिक और नेविगेशन जैसे फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: बैलेंस चेक करने की लिमिट, ऑटो-पे का बदलेगा समय, 1 अगस्त से लागू होंगे UPI के नए नियम, जानें सबकुछ