Suryastra Rocket Launcher: भारत की सैन्य ताकत में इजाफा, 300 KM तक मार करने वाले हथियार का परीक्षण!

Suryastra Rocket Launcher Indian military testing of a weapon 300 km range

भारत की रक्षा ताकत को मजबूत करने की दिशा में स्वदेशी रक्षा तकनीक ने एक नया मुकाम हासिल किया है. भारत के पहले स्वदेशी यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम 'सूर्यास्त्र' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में इस सिस्टम का 300 किलोमीटर तक की दूरी का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

सूर्यास्त्र को आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया गया है. इसमें शूट एंड स्कूट तकनीक और तेजी से लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता जैसी खूबियां बताई जा रही हैं.