'मियां, बैग पैक करो और आ जाओ...' सूर्यकुमार ने सिराज को किया था फोन, बताया कैसे हुआ टीम में सलेक्शन?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मोहम्मद सिराज की अचानक वापसी हुई है.

Suryakumar Yadav had called Siraj Selection in T20 World Cup team
Image Source: ANI

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मोहम्मद सिराज की अचानक वापसी हुई है. लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे सिराज को टूर्नामेंट शुरू होने से सिर्फ दो दिन पहले टीम में शामिल किया गया. चयनकर्ताओं ने यह फैसला तब लिया, जब वॉर्म-अप मैच के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

सिराज ने बाद में बताया कि जब कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया और उन्होंने टीम में शामिल होने को कहा, तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ. उन्हें लगा कि सूर्या मजाक कर रहे हैं. सिराज ने फोन पर ही कहा कि इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले इस तरह की बात पर मजाक ठीक नहीं है.

कुछ देर बाद टीम मैनेजमेंट की ओर से दोबारा कॉल आई, तब जाकर उन्हें समझ में आया कि यह खबर सच है और उन्हें तुरंत टीम से जुड़ना है.

बुमराह के बीमार पड़ने से सीधे प्लेइंग इलेवन में एंट्री

टीम इंडिया की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. पहले मैच से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह बीमार हो गए और उन्हें मैच से बाहर बैठना पड़ा. ऐसे में सिराज को बिना किसी देरी के सीधे प्लेइंग इलेवन में उतार दिया गया. वह शुक्रवार शाम को टीम के साथ जुड़े और अगले ही दिन मैदान पर गेंदबाजी करते नजर आए.

लंबे समय बाद टी20 में वापसी, शानदार प्रदर्शन

जुलाई 2024 के बाद यह सिराज का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था. लंबे ब्रेक के बावजूद उन्होंने दबाव में शानदार गेंदबाजी की. नई गेंद से उन्होंने सही लाइन और लेंथ पर गेंदें डालीं और शुरुआती ओवरों में ही अहम विकेट निकालकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. अपने पूरे चार ओवर में उन्होंने कम रन देकर तीन विकेट झटके.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: बुमराह के बाद यह धाकड़ बल्लेबाज भी बीमार, पहले मैच में बिगड़ी तबीयत, कब होंगे फिट?