Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है. ट्रस्ट पर चढ़ावे के पैसे के कथित गलत इस्तेमाल के आरोपों को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इस मामले में आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों है.
याचिका में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस पर तत्काल सुनवाई से मना करते हुए संकेत दिया कि मामले पर विचार अदालत की छुट्टियां समाप्त होने के बाद किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा नया CEO? 11 जुलाई की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला; रेस में 2 रिटायर्ड IAS अफसर