Sudhansh Pant: सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव सुधांश पंत को एक साथ दो अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही वह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. सरकार की ओर से यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब दोनों संवैधानिक आयोग सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर काम कर रहे हैं.
सुधांश पंत फिलहाल सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव हैं. अब उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव की जिम्मेदारी भी वह अतिरिक्त प्रभार के तौर पर देखेंगे. इन दोनों जिम्मेदारियों के साथ सुधांश पंत सामाजिक न्याय से जुड़े मामलों में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
ये भी पढ़ें- PM Modi Speech : 'आतंकी इकोसिस्टम खत्म करो!' Shahbaz Sharif के सामने PM Modi का कड़ा अल्टीमेटम!