हमेशा के लिए बंद होगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! ईरान ने अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी, जानें पूरा मामला

Iran In Strait of Hormuz: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान अब रक्षात्मक नहीं बल्कि आक्रामक रुख अपनाता दिख रहा है. ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है.

Strait of Hormuz will be closed forever Iran gave a big warning to the world know the whole matter
Image Source: ANI

Iran In Strait of Hormuz: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान अब रक्षात्मक नहीं बल्कि आक्रामक रुख अपनाता दिख रहा है. ईरान की शक्तिशाली सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. साफ कहा गया है कि अगर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ, तो उसका जवाब बेहद गंभीर होगा.

आईआरजीसी ने कहा है कि अगर उसके परमाणु संयंत्रों पर कोई भी हमला हुआ, तो वह दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई लाइन Strait of Hormuz को पूरी तरह बंद कर देगा. यह रास्ता तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक नुकसान की भरपाई नहीं हो जाती. इसका सीधा असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. अगर ऐसा होता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं और वैश्विक स्तर पर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है.

इजरायल भी निशाने पर

ईरान ने साफ कर दिया है कि उसका जवाब सिर्फ एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा. उसने Israel को भी चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला हुआ, तो इजरायल के पावर प्लांट, ऊर्जा सिस्टम और तकनीकी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा.

ईरान का मकसद सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमला करना नहीं, बल्कि इजरायल के पूरे सिस्टम को ठप करना है, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की व्यवस्था प्रभावित हो सके.

कंपनियों को भी दी चेतावनी

ईरान ने उन कंपनियों को भी निशाने पर लेने की बात कही है, जिनका संबंध अमेरिका से है या जिनमें अमेरिकी निवेश है. इसका मतलब है कि यह टकराव सिर्फ सैन्य नहीं बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी फैल सकता है. ईरान के इस रुख से साफ है कि अगर हालात बिगड़े, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है, चाहे वह ऊर्जा बाजार हो या अंतरराष्ट्रीय व्यापार.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट मैदान में फिर उतरे एमएस धोनी और सुरेश रैना, संजू सैमसन को दिया गया खास सम्मान; देखें VIDEO