क्रिकेट मैदान में फिर उतरे एमएस धोनी और सुरेश रैना, संजू सैमसन को दिया गया खास सम्मान; देखें VIDEO

MS Dhoni CSK Event: रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए एक खास कार्यक्रम रखा. इस इवेंट में टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन गया.

MS Dhoni and Suresh Raina entered the cricket field again special honor given to Sanju Samson
Image Source: Social Media

MS Dhoni CSK Event: रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए एक खास कार्यक्रम रखा. इस इवेंट में टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन गया.

इस कार्यक्रम में मैथ्यू हेडन, ड्वेन ब्रावो, माइकल हसी, मुथैया मुरलीधरन, पार्थिव पटेल, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ और सुरेश रैना जैसे बड़े नाम मैदान पर नजर आए. इन खिलाड़ियों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आए.

धोनी और रैना को देखकर गूंजा स्टेडियम

जैसे ही एमएस धोनी मैदान पर आए, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पूरा स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा. वहीं जब धोनी और सुरेश रैना एक साथ नजर आए, तो फैंस ने जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया और माहौल और भी खास हो गया.

मैदान पर दिखा क्रिकेट का मजा

इवेंट के दौरान पूर्व खिलाड़ियों ने मैदान पर क्रिकेट भी खेला. ऋतुराज गायकवाड़ की गेंद पर माइकल हसी ने शानदार छक्का लगाया. उस समय धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे. वहीं जब मुथैया मुरलीधरन गेंदबाजी करने आए, तो संजू सैमसन ने भी उन्हें एक बेहतरीन छक्का जड़ दिया.

ब्रावो ने खेल के साथ गाने से भी किया मनोरंजन

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जहां धोनी के पास उन्हें स्टंप आउट करने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. बाद में ब्रावो ने गाना गाकर फैंस का खूब मनोरंजन किया.

सैमसन और दुबे को मिला सम्मान

इस कार्यक्रम में उन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. शिवम दुबे और संजू सैमसन को एमएस धोनी ने खास पुरस्कार देकर सम्मानित किया. साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले आयुष म्हात्रे को भी सम्मान दिया गया. इवेंट के आखिर में धोनी ने टेनिस गेंदें फैंस की ओर फेंकीं, जिससे दर्शकों की खुशी और बढ़ गई. यह पूरा कार्यक्रम CSK फैंस के लिए एक यादगार अनुभव बन गया.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मीटिंग में कई बड़े मंत्री और अधिकारी मौजूद