SSC सिलेक्शन पोस्ट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, भरे जाएंगे 3 हजार से ज्यादा पद, जानें पूरी डिटेल्स

SSC Selection Post Phase-14: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है.

SSC Selection Post Phase-14 Recruitment for 3003 posts check details
Image Source: Freepik

SSC Selection Post Phase-14: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए खास है, जो 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. इस बार परीक्षा पैटर्न में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे परीक्षा का आयोजन और भी व्यवस्थित और पारदर्शी होगा. अगर आप भी सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है.

आवेदन कब तक करें?

SSC ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत कुल 3003 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई है. यदि किसी कैंडिडेट ने आवेदन में गलती की है, तो उन्हें 11 से 13 मई तक अपनी जानकारी में सुधार करने का मौका मिलेगा. इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी.

पदों की संख्या और योग्यता

इन 3003 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित सीटें निर्धारित की गई हैं. सामान्य वर्ग के लिए 1534 पद, ओबीसी के लिए 667, एससी के लिए 346, ईडब्ल्यूएस के लिए 271 और एसटी के लिए 185 पद शामिल हैं. कैंडिडेट्स के लिए योग्यता के हिसाब से ये पद 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन तक के कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध होंगे. उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि कुछ विशिष्ट पदों के लिए यह सीमा 30 वर्ष तक हो सकती है.

परीक्षा पैटर्न में बदलाव

SSC ने इस बार परीक्षा पैटर्न में एक बड़ा बदलाव किया है. अब चारों विषयों—रीजनिंग, जनरल नॉलेज, मैथ्स और इंग्लिश के लिए अलग-अलग सेक्शनल टाइमिंग होगी. प्रत्येक विषय के लिए कैंडिडेट्स को 15 मिनट का समय मिलेगा. कुल मिलाकर परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे और पूरा समय 60 मिनट होगा. इस बदलाव से परीक्षा और भी पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित होगी.

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता

SSC ने इस बार चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए स्लाइडिंग सिस्टम लागू किया है. इसका मतलब यह है कि कैंडिडेट्स को केवल एक ही पद पर नहीं, बल्कि विभिन्न विकल्पों के बीच बेहतर अवसर चुनने का मौका मिलेगा. हाल ही में, पहचान सत्यापन के दौरान 300 उम्मीदवारों में से 220 ने अपनी पोस्ट फाइनल की, जबकि 80 उम्मीदवारों ने बेहतर विकल्प के लिए इंतजार करना चुना.

ये भी पढ़ें: CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें कब से होंगे आवेदन