CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल के 9175 पदों पर बंपर भर्तियां, जानें कब से होंगे आवेदन

CRPF Constable Recruitment 2026: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने अपनी नई भर्ती के लिए कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर- मेल/ फीमेल) के बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

CRPF Constable Recruitment for 9175 posts check vacancy details
Image Source: Social Media

CRPF Constable Recruitment 2026: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने अपनी नई भर्ती के लिए कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर- मेल/ फीमेल) के बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी, और यह 19 मई 2026 तक जारी रहेगी. यदि आप इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पात्रता मानदंड और आवश्यक योग्यताएं

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से मैट्रिकुलेशन (10वीं) पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में अनुभव या ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. साथ ही, यदि आप कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो, 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की उम्र कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष के बीच और अन्य सभी पदों के लिए 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी. पात्रता के विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन की ओर रुख करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवारों को CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा. इस प्रक्रिया के तहत, जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा. वहीं, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है, और वे निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), स्किल टेस्ट, PET, PST, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, और मेडिकल एग्जामिनेशन (DME/RME) जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना होगा. जो उम्मीदवार इन सभी चरणों में सफल होंगे, उन्हें पे लेवल 3 के अनुसार 21,700 - 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा.

ये भी पढ़ें: यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी! इन विभागों में 2000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन