आखिर क्या Mistake हो गई? जो सभी कंपनियां लोगों से मांग रही माफी; जानें क्या है Sorry and No Sorry ट्रेंड

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ अजीब-सा माहौल है.  हर बड़ी कंपनी “Sorry” बोलती नजर आ रही है! जियो हो, बीएसएनएल या itel  हर कोई अचानक माफी मांग रहा है. देखने में तो ऐसा लगता है जैसे किसी बड़ी गलती के लिए ब्रांड्स पछता रहे हों, लेकिन असल में यह “माफी” नहीं बल्कि एक चालाक मार्केटिंग मास्टरस्ट्रोक है.

Sorry and not sorry viral trend why companies are taking appology
Image Source: Social Media

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ अजीब-सा माहौल है.  हर बड़ी कंपनी “Sorry” बोलती नजर आ रही है! जियो हो, बीएसएनएल या itel  हर कोई अचानक माफी मांग रहा है. देखने में तो ऐसा लगता है जैसे किसी बड़ी गलती के लिए ब्रांड्स पछता रहे हों, लेकिन असल में यह “माफी” नहीं बल्कि एक चालाक मार्केटिंग मास्टरस्ट्रोक है. इसका नाम है #SorryNotSorry ट्रेंड, जो इन दिनों सोशल मीडिया की सबसे चर्चित रणनीति बन चुका है. जब ‘Sorry’ बना क्लिक करने का जादू

डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया में “Attention” सबसे कीमती चीज है. और कंपनियों ने अब इसका नया फॉर्मूला ढूंढ लिया है.  माफी के बहाने प्रमोशन. ‘#SorryNotSorry’ ट्रेंड के तहत ब्रांड्स ऐसा माहौल बनाते हैं कि यूजर्स को लगे कि कोई बड़ी गलती हुई है. लेकिन जैसे ही वे पोस्ट खोलते हैं, सामने निकल आता है एक नया ऑफर या प्रोडक्ट लॉन्च.जैसे   “Sorry, हमने इतना सस्ता प्लान लॉन्च कर दिया कि बाकी कंपनियां नाराज़ हो जाएं!” या “Sorry, हमारे फोन में इतने फीचर्स डाल दिए कि मार्केट हिल गया!” यानी माफी के शब्द में छिपा होता है स्मार्ट ब्रांड प्रमोशन का तड़का.

जियो का ‘Sorry’ और उसमें छिपा सरप्राइज

रिलायंस जियो ने इस ट्रेंड को सबसे पहले बड़े स्तर पर अपनाया. सोशल मीडिया पर जियो ने एक सादा “Sorry” पोस्ट किया, जिससे फैंस हैरान रह गए. कुछ देर बाद कंपनी ने खुलासा किया कि वे माफी नहीं मांग रहे, बल्कि Google Gemini Pro का एक साल फ्री सब्सक्रिप्शन और Jio Youth Offers जैसे डिजिटल पैक्स लॉन्च कर रहे हैं. इस चालाकी भरे सरप्राइज ने सबका ध्यान खींच लिया और “जियो का सॉरी” कुछ ही घंटों में वायरल हो गया.

BSNL का ह्यूमर वाला माफीनामा

सरकारी कंपनी BSNL भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं रही. उन्होंने लिखा – “Sorry, हमारे रिचार्ज इतने सस्ते हैं कि बाकी कंपनियां हैरान रह जाएं!” असल में BSNL अपने बजट रिचार्ज प्लान्स का प्रचार कर रही थी, जो खासकर लो-कॉस्ट और टियर-2 शहरों के यूजर्स के लिए बनाए गए हैं. इस ह्यूमर-भरे अंदाज़ में BSNL ने दिखा दिया कि सरकारी ब्रांड भी डिजिटल क्रिएटिविटी में किसी से कम नहीं.

itel की माफी बनी मार्केटिंग मास्टरस्ट्रोक

बजट स्मार्टफोन ब्रांड itel ने भी इसी ट्रेंड को अपनाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा – “Sorry, हमने इतना फीचर-पैक फोन इतने सस्ते में दे दिया कि भरोसा करना मुश्किल है!”यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में ही सही, लेकिन ब्रांड के नए फोन के बारे में खूब बात की. नतीजा — itel को मिला फ्री पब्लिसिटी का तगड़ा डोज़.

“Sorry” का असली मतलब – मार्केटिंग में इमोशनल कनेक्शन

मार्केटिंग विशेषज्ञों के मुताबिक, यह ट्रेंड एक साइकोलॉजिकल ट्रिक है. “Sorry” शब्द इंसान के दिमाग में तुरंत इमोशनल रिस्पॉन्स पैदा करता है. जब कोई ब्रांड इस शब्द का इस्तेमाल करता है, तो यूजर रुककर ध्यान देता है.इसके बाद जब असलियत सामने आती है कि यह एक प्रमोशनल स्टंट है, तो लोग न केवल मुस्कुराते हैं बल्कि पोस्ट को शेयर भी करते हैं. यानी ‘माफी’ के बहाने एंगेजमेंट बढ़ाओ, और ब्रांड को वायरल करो!

क्यों छा गया है #SorryNotSorry ट्रेंड

आज के समय में जब यूजर्स हर दिन सैकड़ों एड्स स्क्रॉल कर देते हैं, तब यह ट्रेंड उन्हें “रोकने” में कामयाब हुआ है.सिर्फ टेलीकॉम या मोबाइल ब्रांड ही नहीं, अब फूड चेन, फैशन लेबल्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी इसी आइडिया को अपनाने की तैयारी में हैं.

मार्केटिंग का नया युग: माफी में छिपा मुनाफा

#SorryNotSorry ट्रेंड ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक मार्केटिंग सिर्फ पैसों से नहीं, आइडिया से चलती है.‘Sorry’ अब अफसोस का प्रतीक नहीं, बल्कि क्रिएटिव कनेक्शन का टूल बन चुका है. इस ट्रेंड ने दिखाया कि जब ब्रांड्स अपने ऑडियंस से सीधे, हल्के-फुल्के अंदाज में बात करते हैं, तो वे न सिर्फ देखे जाते हैं बल्कि याद भी रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया