Sonu Sood Help Rajpal Yadav: अपनी कला से लोगों को गुदगुदाने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों काफी मुश्किल में हैं. कोर्ट के आदेश पर चेक बाउंस मामले में उन्होंने पिछले दिनों ही तिहाड़ जेल में अपने आप को सरेंडर किया था. खबरों के अनुसार, सरेंडर करने के दौरान राजपाल यादव काफी भावुक दिखे.
राजपाल यादव का कहना था कि वो बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं. उनके पास पैसे नहीं हैं और इसका उनके पास कोई उपाय भी नहीं है. राजपाल यादव के जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं. इस बीच सबकी मदद करने वाले सोनू सूद की ऐसी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.
Rajpal Yadav is a gifted actor who has given years of unforgettable work to our industry. Sometimes life turns unfair, not because of talent, but because timing can be brutal. He will be part of my film, and I believe this is the moment for all of us..producers, directors,…
— sonu sood (@SonuSood) February 10, 2026
सोनू सूद मदद के लिए आए आगे
सोनू सूद की छवि एक मददगार व्यक्ति क रूप मे है. देश के अलग-अलग हिस्सों में जरूरतमंद के लिए वो हमेशा आगे आए हैं. ऐसे जिस राजपाल यादव के साथ उन्होंने कई फिल्में बनाई, जब वो मुश्किल में आए, तो सोनू सूद बिना देर किए मदद के लिए आगे आ गए. सोनू सूद ने एक्स पर लिखा, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है. कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए, निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है. भविष्य के कार्यों के बदले समायोजित की जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग राशि दान नहीं, बल्कि सम्मान है. जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो उद्योग को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक उद्योग से कहीं अधिक हैं."
क्या है पूरा मामला?
साल 2010 से चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव ने 'अता पता लापता' नाम की फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से पीट गई. राजपाल यादव को भारी नुकसान हुआ, जदिसके कारण वो कर्ज का पैसा नहीं लौटा पाए.
ऐसे मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को राजपाल यादव ने जो चेक दिए थे, वो बाउंस कर गया. इसके बाद पूरा मामला कोर्ट में गया और अप्रैल 2018 में राजपाल और उनकी पत्नी को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई. हालांकि, कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ वो अन्य कोर्ट के पास भी गए. ऐसे में कई बार उन्हें राहत भी मिली. लेकिन बार-बार पैसा चुकाने में असमर्थ होने के कारण, हाल ही में कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ प्रशासन के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया.
ये भी पढ़ें- WhatsApp Web यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब इस फीचर का उठा सकेंगे लाभ; जानें पूरी डिटेल