भारत में यूज्ड कार खरीदने का चलन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. लाखों लोग हर महीने पुरानी गाड़ियां खरीदने का विकल्प चुनते हैं, और अब यह प्रक्रिया और भी किफायती हो गई है. कैसे? दरअसल 22 सितंबर से केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का असर सीधे तौर पर सेकेंड हैंड कार बाजार पर पड़ रहा है. इससे कार खरीदने वालों को बड़ा फायदा मिलने जा रहा है.
पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाले लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Spinny ने जीएसटी में बदलाव का लाभ सीधे ग्राहकों को देने का फैसला किया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह पुरानी कारों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर रही है, ताकि ग्राहक नई जीएसटी दरों का फायदा उठा सकें.
ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
स्पिनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जो ग्राहक फेस्टिव सीजन में कार खरीदना चाहते हैं, उन्हें अभी के रेट में 2 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. वहीं, जो ग्राहक अपनी पुरानी कार बेचने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें भी 20,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है.
जीएसटी कटौती का व्यापक असर
जीएसटी दरों में कमी से सिर्फ यूज्ड कार ही नहीं, बल्कि बाजार में मौजूद कई नई कारों की कीमतें भी घट गई हैं. Maruti Suzuki, Tata Motors, और Mahindra जैसे घरेलू ब्रांड्स की गाड़ियां अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं. इसके अलावा Hyundai, Skoda, और Toyota जैसी विदेशी कंपनियों ने भी अपने कई मॉडलों की कीमतों में बदलाव किया है.
कौन-कौन से सेगमेंट होंगे सस्ते?
इस कटौती का असर सभी प्रकार की गाड़ियों पर देखने को मिलेगा छोटी हैचबैक कारों से लेकर मध्यम आकार की सेडान तक और बड़ी SUVs तक हर सेगमेंट में ग्राहकों को बचत का मौका मिलेगा, जिससे गाड़ियों की बिक्री में इजाफा होना तय है.
यह भी पढ़ें: अब पेट्रोल का झंझट खत्म! ₹90,000 से कम में आया दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत