Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चोरी कांड में ट्रस्ट पर SC का बड़ा एक्शन! | Big Breaking

Ram Mandir Donation Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट, केंद्र और यूपी सरकार से मांगा जवाब, एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब

Bharat 24

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. शीर्ष अदालत ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की गई है.

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना भी शामिल हैं, ने कहा कि एसआईटी अपने गठन और अब तक की जांच की पूरी स्थिति रिपोर्ट अदालत में पेश करे. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई तय की है. याचिकाओं में राम मंदिर को मिले चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और पूरी जांच प्रक्रिया अदालत की निगरानी में कराने की मांग की गई है. अब सभी की नजरें 20 जुलाई की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले की जांच की दिशा को लेकर अहम फैसला सामने आ सकता है.