PNG और LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, समय पर नहीं किया ये काम तो हो सकती है दिक्कत! जानें नया नियम

LPG Gas New Rules: पिछले कुछ महीनों में एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं. अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग और कनेक्शन सरेंडर करने के नियमों को फिर से अपडेट किया है.

Big update for PNG and LPG customers Failure to do this on time could lead to problems
Image Source: ANI/FILE

LPG Gas New Rules: पिछले कुछ महीनों में एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं. अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग और कनेक्शन सरेंडर करने के नियमों को फिर से अपडेट किया है.

इन नए नियमों का मकसद गैस की सही सप्लाई बनाए रखना और कालाबाजारी पर रोक लगाना है. अगर नियमों का पालन नहीं किया गया, तो गैस कनेक्शन ब्लॉक या बंद भी किया जा सकता है.

शहर में रहने वालों के लिए नया नियम

अगर आप शहर में रहते हैं, तो एक घरेलू गैस सिलेंडर लेने के बाद अगले 25 दिनों से पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे. यह नियम 5 किलो, 10 किलो और 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडरों पर लागू होगा.

गांव के ग्राहकों के लिए 45 दिन का नियम

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह समय सीमा 45 दिन तय की गई है. यानी एक सिलेंडर की डिलीवरी या बुकिंग के बाद अगला सिलेंडर 45 दिन पूरे होने पर ही बुक किया जा सकेगा. कंपनियों का कहना है कि इससे गैस की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और सभी ग्राहकों तक समय पर सिलेंडर पहुंच सकेगा.

PNG कनेक्शन वालों के लिए जरूरी अपडेट

अगर आपने अपने घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन लगवा लिया है, तो आपको एक जरूरी नियम का पालन करना होगा. PNG कनेक्शन शुरू होने के 30 दिनों के अंदर पुराना LPG कनेक्शन सरेंडर करना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो आपका कनेक्शन ब्लॉक किया जा सकता है.

नियम मानने पर मिलेगा फायदा

अगर आप तय समय के अंदर LPG कनेक्शन सरेंडर कर देते हैं, तो आपको एक ट्रांसफर वाउचर दिया जाएगा. भविष्य में अगर आप ऐसे इलाके में रहने जाते हैं जहां PNG की सुविधा नहीं है, तो इसी वाउचर की मदद से आपका LPG कनेक्शन दोबारा आसानी से चालू किया जा सकेगा.

LPG कनेक्शन कैसे सरेंडर करें?

अगर आप अपना गैस कनेक्शन सरेंडर करना चाहते हैं, तो यह काम ऑनलाइन भी किया जा सकता है. इसके लिए गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर Surrender Connection का विकल्प चुनें. इसके अलावा mypngd.in पोर्टल के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है.

कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

कनेक्शन सरेंडर करते समय आपको ये दस्तावेज देने होंगे.

  • LPG कंज्यूमर बुक या सब्सक्रिप्शन वाउचर
  • आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी या कैंसिल चेक
  • कनेक्शन से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

सरेंडर के बाद क्या होगा?

सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैस एजेंसी का कर्मचारी आपके घर से गैस सिलेंडर और रेगुलेटर वापस ले जाएगा. इसके बाद आपका सिक्योरिटी डिपॉजिट तय प्रक्रिया के अनुसार आपके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Badrinath: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी प्रमोद नौटियाल को किया गिरफ्तार