बहुत बड़ा सम्मान देंगे... क्या इस पार्टी में शामिल होंगे आजम खां? सामने से मिल गया खुला ऑफर

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने आजम खां को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में आजम खां जैसे जन नेता की जरूरत है. उन्होंने बताया कि पिताजी के ठीक होते ही वे रामपुर जाकर आजम खां से मिलने का प्रयास करेंगे.

SBSP invites Azam Khan to join Arvind Rajbhar promises him great respect
Image Source: ANI

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने आजम खां को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में आजम खां जैसे जन नेता की जरूरत है. उन्होंने बताया कि पिताजी के ठीक होते ही वे रामपुर जाकर आजम खां से मिलने का प्रयास करेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर आजम खां सुभासपा में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें पार्टी में बड़ा सम्मान मिलेगा.

आजम खां के साथ संवाद जरूरी

उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे नेता जिनका धरातल पर मजबूत काम होता है, उन्हें बायकॉट नहीं करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आजम खां को साइड करने की कोशिश कर रहे थे. राजभर ने बताया कि जब आजम खां जेल में थे, तब भी अखिलेश यादव को उनकी कोई चिंता नहीं थी और उन्होंने आजम को मुस्लिम वोट का सरदर्द बताया था.

NDA का विरोध हो तो सुभासपा अकेले लड़ेगी

बिहार चुनावों को लेकर अरविंद राजभर ने कहा कि अगर एनडीए सुभासपा की एंट्री नहीं चाहता, तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. उन्होंने दावा किया कि सुभासपा अकेले भी वोट बैंक के मजबूत आधार पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. राजभर ने कहा कि बिहार में पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी और एनडीए की गलतियों को जनता के सामने लाएगी.

समाजवादी पार्टी में आजम खां का मन नहीं

राजभर ने यह भी कहा कि आजम खां का मन समाजवादी पार्टी से उचाट हो गया है, इसलिए उन्होंने मायावती का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि आजम खां अब स्वतंत्र हैं और अपने मन मुताबिक फैसले लेने में सक्षम हैं. इसके अलावा, उन्होंने शिवपाल यादव के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी बीजेपी की बी टीम है.

पटना में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

अरविंद राजभर ने बताया कि वे शाम को पटना पहुंचेंगे, जहां बिहार विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब पार्टी ही चुनाव लड़ रही है, तो वे खुद बिहार में चुनाव नहीं लड़ेंगे.

आईआरसीटीसी मामले पर राजभर की टिप्पणी

राजभर ने आईआरसीटीसी कोर्ट फैसले पर कहा कि “जो जैसा करेगा, वैसा परिणाम भुगतेगा.” उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की सरकार ने सत्ता में रहते हुए जनता के अधिकारों को लूटा है और उनके हिस्से की सुविधाएं नहीं दी हैं. आईआरसीटीसी का निर्णय इस बात का प्रमाण है.

ये भी पढ़ें: यूपी में अब होमगार्ड भर्ती के लिए ये लोग नहीं कर सकेंगे आवेदन, योगी सरकार ने बदले नियम