SBI Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही लगभग 4000 नई भर्तियों की योजना बना रहा है. यह भर्ती बैंक की लोन कलेक्शन और रिकवरी टीम को मजबूत करने के लिए की जाएगी.
भर्ती का उद्देश्य और अवसर
बढ़ते लोन पोर्टफोलियो और RBI के नए नियमों के मद्देनज़र, SBI अपनी रिकवरी व्यवस्था को और मजबूत करना चाहता है. इस भर्ती के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है.
कितने पद और पात्रता
SBI इस भर्ती के तहत 3000 से 4000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी. यह भर्ती अगले एक साल के भीतर चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा सकती है. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है. बैंकिंग, फाइनेंस, फील्ड वर्क या रिकवरी सेक्टर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है.
आयु सीमा और आरक्षित वर्ग
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयु सीमा की पूरी जानकारी सामने आएगी. अनुमान है कि न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष के बीच हो सकती है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए SBI लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फील्ड स्किल टेस्ट जैसी प्रक्रिया अपना सकता है. कुछ पदों पर अनुभव के आधार पर भी चयन संभव हो सकता है.
वेतन और अन्य सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा. शुरुआती सैलरी लगभग 25,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रतिमाह हो सकती है. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.
आवेदन कैसे करें?
भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. करियर या भर्ती सेक्शन में संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें, आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और अंत में फॉर्म सबमिट करें.
ये भी पढ़ें: मंत्रालय में नौकरी पाने का मौका दे रहा UPSC; ग्रुप A-ग्रुप B के लिए निकाली भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया