मंत्रालय में नौकरी पाने का मौका दे रहा UPSC; ग्रुप A-ग्रुप B के लिए निकाली भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया

UPSC Recruitment 2026: रकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के गजेटेड पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

UPSC Group A and Group B Recruitment Ministry Jobs 2026
Image Source: Social Media

UPSC Recruitment 2026: रकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के गजेटेड पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति मिलेगी. आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 29 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

केंद्रीय मंत्रालयों में खुली भर्ती

UPSC द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर (कन्नड़ भाषा), कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर, रक्षा मंत्रालय में अनुवादक (चीनी और तिब्बती), डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II, भारतीय खान ब्यूरो में सहायक खनन अभियंता और सहायक अनुसंधान अधिकारी, तथा लद्दाख प्रशासन में लेखा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. इन पदों में सबसे अधिक 29 सीटें डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II के लिए आरक्षित की गई हैं. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो सीधे केंद्र सरकार के प्रमुख विभागों में काम करना चाहते हैं.

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मई 2026 शाम 6 बजे है. आयोग ने साफ किया है कि उम्मीदवारों की पात्रता और योग्यता इसी तारीख के आधार पर मापी जाएगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. अधिकतम उम्र पद के हिसाब से 30 से 45 साल तक निर्धारित की गई है, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी. कुछ पदों के लिए अनुभव और शैक्षणिक योग्यता भी जरूरी है. चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर 7 से 10 और अकादमिक स्तर 10 से 13A1 के तहत सैलरी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुआ था एग्जाम